< Back
Lead Story
बहराइच के बाद बरेली में दो समुदायों के बीच झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, पढ़िए पूरा मामला
Lead Story

Bareilly Violence: बहराइच के बाद बरेली में दो समुदायों के बीच झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, पढ़िए पूरा मामला

Jagdeesh Kumar
|
20 Oct 2024 2:48 PM IST

शराब पीकर मुस्लिम समुदाय और वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बहराइच के बाद बरेली में भी दो समुदायों में झड़प का मामला सामने आया है। बरेली जिले में दो समुदायों के बीच पथराव की घटना हुई जिसमें दोनों तरफ से जमकर ईट पत्थर चलें। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के 10 नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला बरेली के किला थाना क्षेत्र स्थित श्मशान भूमि फाटक के वाल्मिकी मोहल्ले का है। यहां दो लोगों में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने समुदायिक दंगे का रूप ले लिया। जिसके बाद दोनों तरफ से ईट पत्थर चलने लगें। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे

दो समुदायों के बीच इस पत्थरबाजी के चलते मुख्य मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बावजूद भी दोनों पक्ष के लोग लगातार पत्थरबीजी करते रहें। पुलिस ने लाठी चलाकर लोगों को अलग किया। पुलिस के आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे थे।

मुस्लिम समुदाय और वाल्मीकि समाज के बीच हुई झड़प

पत्थरबाजी के चलते इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल शांति व्यवस्था वापस से कायम हो गई है। किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। शराब पीकर मुस्लिम समुदाय और वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Similar Posts