< Back
Lead Story
अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयर 35 फीसदी गिरे, अमेरिकी स्टॉक Dow Jones से होंगे बाहर
Lead Story

अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयर 35 फीसदी गिरे, अमेरिकी स्टॉक Dow Jones से होंगे बाहर

स्वदेश डेस्क
|
3 Feb 2023 1:46 PM IST

नईदिल्ली। भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हिडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से शुरू हुआ गिरावट का दौर आज जारी रहा।अडाणी समूह की सबसे बड़ी कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि मार्केट में लिवाली बढ़ने के बाद शेयर थोड़ा संभला। खबर लिखे जाने तक अडानी इंटरप्रोजेज के शेयर14 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहे है।

पिछले 10 दिनों में अडाणी की संपत्ति 52 अरब डॉलर की बड़ी रकम साफ हो गई। इसके साथ ही वह अमीरों की वैश्विक सूची में दूसरे से पहले चौथे फिर सातवें और आज 21वें स्थान पर आ गए है। रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बिगड़े हालातों के बाद अब अमेरिका से भी उनसे जुड़ी बुरी खबर आई है। स्टाक डाऊ जोंस सस्टेनबिलिटी इंडेक्स ने समूह के तीन शेयरों को अपने स्थिरता सूचकांक से हटाने का फैसला किया है।

डाऊ जोंस ने यह फैसला अडाणी समूह के तीन शेयरों अडाणी एंटरप्राइजेस, अडाणी पोर्ट्स, स्पेशल इकोनॉमिक जोन और अंबुजा सीमेंट को भारत में अतिरिक्त निगरानी उपायों की सूची में शामिल करने पर किया है। डाऊ जोंस सस्टेनबिलिटी इंडेक्स ने घोषणी की है कि सात फरवरी से अडाणी कंपनी के शेयर स्थिरता सूचकांक से हटा दिए जाएंगे। इंडेक्स ने कहा है कि अडाणी समूह के स्टाक्स में गड़बड़ी की खबरों के बाद यह फैसला लिया गया है।

इस बीच भारत में अडाणी समूह ने अपने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है। इस घटनाक्रम के बाद अडाणी एंटरप्राइजेस के जो शेयर 3442 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करोबार कर रहे थे, वह आज 1352 रूपए पर आ गए। कंपनी के शेयरों में 55 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है।

Similar Posts