< Back
Lead Story
तुनीषा पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बना रहा था शीजान, माँ-बहन ले जाती थी दरगाह
Lead Story

तुनीषा पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बना रहा था शीजान, माँ-बहन ले जाती थी दरगाह

स्वदेश डेस्क
|
30 Dec 2022 3:02 PM IST

ऐक्ट्रेस तुनीषा शर्मा की माँ ने शीजान के परिवार पर लगाएं गंभीर आरोप

मुंबई। जानी -मानी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। तुनिशा शर्मा ने इसी महीने 24 दिसंबर को धारावाहिक 'अली बाबा :दास्तान-ए-कबूल' के सेट पर सुसाइड कर लिया था। तुनिशा का दुनिया को इस तरह से अलविदा कह देना हर किसी को झकझोर दिया। वहीँ तुनिषा की मां वनीता ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शीजान उनकी बेटी तुनिषा पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। वह तुनीषा के साथ मारपीट भी करता था। शीजान की बहन जबरन तुनीषा को दरगाह लेकर जाती थी। साथ ही उससे महंगे गिफ्ट्स भी मांगा करता था। मामले की बात करें तो शीजान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कोर्ट ने उसकी रिमांड शनिवार तक बढ़ा दी है।

तुनीषा की माँ ने कहा कि उनकी बेटी का शीजान के घर पर काफी आना-जाना था और शीजान उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाता था। शीजान की माँ और बहन भी तुनीषा की जिंदगी में बहु दखल देती थी। वह दोनों उसे अपने साथ जबरन दरगाह ले जाती थी। इसके चलते तुनिषा के व्यवहार में भी बदलाव आने लगा था और वो शीजान की मां को अम्मी कहने लगी थी।

तुनिषा से शीजान करता था मारपीट -

तुनिषा की मां ने आगे बताया की शीजान बेटी से महंगे गिफ्ट मंगवाता था। 25-25 हजार के गिफ्ट तुनिषा ने दिए थे। उन्होंने बताया जिस दिन तुनिषा ने आत्महत्या की, उससे एक दिन पहले मैं मिलने के लिए सेट पर गई थीं। तुनिषा परेशान थी। उसने बताया था की शीजान ने उसे थप्पड़ मारा था। एक बार ब तुनिषा ने शीजान का मोबाइल चेक किया था, जिसमें उसकी दूसरी लड़कियों के साथ चैट्स थीं, जो तुनिषा ने पढ़ीं. इस बात से शीजान गुस्सा हो गया और उसने तुनिषा को थप्पड़ मार दिया।

शो के सेट पर की आत्मत्या-

तुनिषा की मां ने कहा कि जब तक शीजान को सजा नहीं मिलेगी तब तक वो चैन से नहीं बैठेंगी। बता दें कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को अपने अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सह कालाकाकर और बॉयफ्रेंड शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह पुलिस रिमांड में है।



Similar Posts