< Back
Lead Story
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की डिलीवरी डेट आई सामने, 2025 तक रहेगी मैटरनिटी लीव पर

Deepika Padukone and Ranveer Singh

Lead Story

Actress Deepika Padukone: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की डिलीवरी डेट आई सामने, 2025 तक रहेगी मैटरनिटी लीव पर

Deepika Pal
|
31 Aug 2024 10:25 PM IST

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के डिलीवरी डेट को लेकर अपडेट सामने आई है। साथ ही खबर यह भी है की एक्ट्रेस 2025 तक मैटरनिटी लीव पर रहेगी।

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी लाइफ इंजॉय कर रही है और जल्द ही नन्हे बच्चे की मां बनने वाली है। इससे पहले ही एक्ट्रेस के डिलीवरी डेट को लेकर अपडेट सामने आई है। साथ ही खबर यह भी है की एक्ट्रेस 2025 तक मैटरनिटी लीव पर रहेगी।

इस डेट पर हो सकती है डिलीवरी

आपको पता तो चलें कि एक्ट्रेस साउथ बॉम्बे में स्थित एक हॉस्पिटल में 28 सितंबर को अपने बच्चे को जन्म दे सकती है। जहां पर वे बच्चे के जन्म के बाद अपना पूरा समय बेबी को देगी। हाल फिलहाल में दीपिका हर वो पल एन्जॉय कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने काम से ब्रेक लिया है। फिलहाल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है एक्ट्रेस के कुछ मैटरनिटी फोटोशूट भी सामने आए हैं, जिसमें उनकी खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही थी।

जनवरी में की थी घोषणा

आपको बताते चलें कि, एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने नन्हे मेहमान आने की खुशखबरी को जनवरी में सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर किया था। बताया जा रहा है कि, एक्ट्रेस बच्चे के जन्म के बाद मैटरनिटी लीव पर मार्च, 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी। एक्ट्रेस ने इससे पहले सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी की। अब वे बच्चे के जन्म के बाद ही कुछ प्लान करेगी।

Similar Posts