< Back
Lead Story
CM Arvind Kejriwal दिल्ली छोड़ दो मेट्रो में धमकी भरा मेसेज लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

'CM Arvind Kejriwal दिल्ली छोड़ दो' मेट्रो में धमकी भरा मेसेज लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

Lead Story

'CM Arvind Kejriwal दिल्ली छोड़ दो' मेट्रो में धमकी भरा मेसेज लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

Gurjeet Kaur
|
22 May 2024 10:58 AM IST

CM Arvind Kejriwal : इस घटना सामने आते ही आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और पीएमओ पर कई आरोप लगाए थे।

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के खिलाफ दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में धमकी भरे मेसेज लिखने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय अंकित गोयल (Ankit Goyal) के रूप में हुई है। आरोपी किसी पार्टी से संबंधित नहीं है। पुलिस मानना है कि, मानसिक स्थिति ठीक न चलते उसने धमकी भरा मेसेज लिखा। आरोपी अंकित के खिलाफ मेट्रो पुलिस एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है।

अंकित बरेली से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) अपने मकान की रजिस्ट्री कराने आया था। जानकारी अंकित एक बैंक में काम करता है। अंकित यात्रा के दौरान फाइव स्टार होटल में रुका था। उसने धमकी भरा मेसेज क्यों लिखा अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा अंकित की मानसिक स्थिति की भी जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट्स आने पर ही स्थिति साफ़ हो पाएगी।

बता दें कि, 19 मई को मेट्रो स्टेशन पर अंग्रेजी भाषा में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल खिलाफ धमकी भरे मेसेज लिखे गए थे। इन मेसेज लिखा गया था कि, अरविंद केजरीवाल दिल्ली छोड़ कर चले जाओ। वरना तीन थप्पड़ याद आएंगे। अबकी बार वास्तविक थप्पड़ जल्द पड़ेगा।

आम आदमी पार्टी लगाए थे भाजपा पर आरोप :

इस घटना सामने आते ही आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और पीएमओ पर कई आरोप लगाए थे। आप के नेताओं कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि, भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारना चाहती है।

कैसे पकड़ाया आरोपी :

पुलिस को इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा था साथ ही आरोपी अंकित ने मेट्रो में लिखे मेसेज की तस्वीर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Similar Posts