< Back
Lead Story
Aayushi Patel Fake Viral Video

Aayushi Patel Fake Viral Video

Lead Story

झूठे निकले आयूषी पटेल के NEET OMR शीट फटे होने के दावे, क्या कांग्रेस नेता डिलीट करेंगे ट्वीट

Gurjeet Kaur
|
19 Jun 2024 2:26 PM IST

आयूषी पटेल हाई कोर्ट में याचिका भी लगाई। जिसके बाद प्रस्तुत किए गए दस्तावेज गलत पाए गए।

Aayushi Patel Fake Viral Video : दिल्ली। नीट यूजी परीक्षा 2024 पर लगाए गए आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है कई छात्रों ने हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की है। इसी बीच आयुषी पटेल नाम की लड़की का एक वीडियो वायरल हुआ। इस लड़की ने दावा किया कि, NTA ने उसे फटी हुई OMR शीट दी। उसके द्वारा हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका भी दायर की गई लेकिन कोर्ट ने पाया कि, गलत दस्तावेज प्रस्तुत करके NTA पर गलत आरोप लगाए गए। अब इस सवाल ये उठ रहा है कि, जिन कांग्रेस नेताओं ने इस लड़की का फेक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है क्या वे ट्वीट को डिलीट करेंगे या बिना सच जाने वीडियो शेयर करने के लिए लोगों से माफी मांगेंगे।

दरअसल, आयुषी पटेल नाम की लड़की आरोप लगाए थे कि, NTA ने उसका रिजल्ट जारी नहीं किया। NTA ने उसे मेल भेजकर बताया कि, उसकी OMR शीट फटी हुई हालत में मिली इसलिए रिजल्ट जारी नहीं हो पाया। इस लड़की ने हाई कोर्ट में याचिका भी लगाई। जब सुनवाई हुई तो कोर्ट ने पाया कि, लड़की द्वारा गलत दस्तावेज प्रस्तुत किये गए। आयुषी पटेल की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से याचिका वापस लेने का अनुरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने अनुमति दे दी।

आयूषी पटेल का वीडियो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी शेयर किया था। उन्होंने खबर लिखे जाने तक अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट डिलीट नहीं किया है। भाजपा सवाल उठा रही है कि, आखिर कब तक प्रियंका गांधी ट्वीट डिलीट करेंगी।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर आयूषी पटेल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि, 'NEET जैसी परीक्षाओं में लाखों बच्चे मेहनत से तैयारी करते हैं और अपनी जिंदगी के सबसे कीमती पल इस तैयारी में लगाते हैं। पूरा परिवार इस प्रयास में अपनी श्रद्धा और शक्ति डालता है। लेकिन साल दर साल इन परीक्षाओं में पेपर लीक, रिजल्ट से जुड़ी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं। क्या परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए? क्या सरकार को लापरवाही वाला रवैया छोड़ परीक्षा प्रणाली पर गंभीरता से विचार नहीं करना चाहिए?'





Similar Posts