< Back
Lead Story
आप ने गोवा में अमित पालेकर को  बनाया सीएम उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा
Lead Story

आप ने गोवा में अमित पालेकर को बनाया सीएम उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

स्वदेश डेस्क
|
19 Jan 2022 1:25 PM IST

पणजी। आम आदमी पार्टी ने गोवा में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के नाम की घोषणा कर दी है। अमित पालेकर गोवा में आप का सीएम फेस होंगे। अरविन्द केजरीवाल ने आज बुधवार को इसकी घोषणा की। पालेकर भंडारी समाज से हैं। पेशे से वकील हैं। उन्होंने पिछले साल आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा की गोवा में ऐसे शख्स को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बना रहे है। जिसके दिल में गोवा बसता है। गोवा के सब लोगों को साथ लेकर चलेगा। चाहे वो किसी भी धर्म-जाति के हों। जो पढ़ा लिखा होगा। जिसे हम गोवा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएंगे वो ईमानदार होगा। अभी तक गोवा के भंडारी समाज के मन में अन्याय की भावना है। पिछले साठ साल में इस समाज से केवल एक बार ढाई साल के लिए सीएम बना था।

Similar Posts