< Back
Lead Story
यूपी, बिहार में दिखेगा कोहरे का कहर, तो इन 6 राज्यों में होगी बारिश
Lead Story

मौसम का अपडेट: यूपी, बिहार में दिखेगा कोहरे का कहर, तो इन 6 राज्यों में होगी बारिश

Jagdeesh Kumar
|
29 Nov 2024 9:39 AM IST

नवंबर के अंतिम दिन भी हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार में घना कोहरा छा सकता है।

Aaj Ka Mausam: उत्तर पश्चिम भारत और उत्तरी भारत में ठंड के मौसम के बीच दक्षिण भारत में बारिश का मिजाज दिख रहा है। तमिलनाडु, केरल समेत 6 राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आगे की कुछ दिनों में ठंड बढ़ने के भी आसार है, इसका कारण है कि दिसंबर के शुरुआती दिनों में ही हिमाचल और जम्मू कश्मीर के कुछ स्थानों में बर्फबारी होगी।

नवंबर के अंतिम दिन भी हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 2 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 1 दिसंबर तक उत्तर भारत में शुष्क मौसम रहेगा। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं दिखेगा। मौसम विभाग का कहना है अलग-अलग स्थानों पर देर रात या जल्दी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं।

राजधानी दिल्ली में कैसी रहेगी ठंड?

वायु प्रदूषण का प्रकोप झेल रही राजधानी दिल्ली में अब रातें भी पहल से ज्यादा सर्द होंगी। यहां वायु की गुणवत्ता लगातार पांचवे दिन भी खराब रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

यूपी और बिहार का मौसम

बात करें यूपी और बिहार की तो यहां कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के करीब 9 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाने के आसार हैं, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और भागलपुर जिलों में ज्यादा कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं।

Similar Posts