< Back
Lead Story
27 दिसंबर 2024 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानिए
Lead Story

आज का राशिफल: 27 दिसंबर 2024 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानिए

Jagdeesh Kumar
|
27 Dec 2024 6:00 AM IST

Horoscope 27 December 2024: 27 दिसंबर को शुक्रवार का दिन है। आज का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ राशियों का बेहतर रहेगा। तो कुछ के जीवन में समस्याएं आएंगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 27 दिसंबर शुक्रवार का दिन मेष राशि के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। आपका दिन उलझन से भरा रहेगा इसलिए जोखिम भरे कामों में हाथ डालने से बचें। किसी आपसी व्यक्ति से धन उधार ना ले इससे आपके रिश्ते में कटुरता आएगी। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के बीच भी वाद विवाद होने की संभावना है। पिताजी का पुराना दर्द उभर कर आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

27 दिसंबर शुक्रवार के दिन वृषभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। माता-पिता कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंप सकते हैं जिसे आपको पूरे जिम्मेदारी के साथ निभाएं। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लिए आज यानी 27 दिसंबर शुक्रवार का दिन सावधानी पूर्वक काम करने वाला रहेगा। आपको कुछ धोखेबाज लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं के अनुसार खरीदकारी कर सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कोर्ट में जा सकता है। कामों में योजना बनाकर चलना होगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानी 27 दिसम्बर का दिन कर्क राशि वालों के लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला होगा। विचारों में मतभेद होने के कारण ऑफिश में आपका विवाद हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे थे तो बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। युवा जातक पढ़ाई लिखाई में ध्यान दें, जल्दी सफलता हाथ लगेगी।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी 27 दिसंबर शुक्रवार का दिन सिंह राशि के लिए मिला जुला रहेगा। बिजनेस में आपके मन मुताबिक फल मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय कर रहे लोगों की बड़ी डील फाइनल हो सकती है। बात करें स्वास्थ्य की तो पुरानी समस्याओं से निवारण मिलेगा। युवा जातक विदेशी पढ़ने के लिए जा सकते हैं। लव लाइफ जी रहे लोगों के मन में किसी बात को लेकर संशय से हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

27 दिसंबर का दिन कन्या राशि वालों के लिए पराक्रम और साहस को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके आत्मविश्वास के कारण आपके विरोधी हार मान जाएंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कोई काम जो लंबे समय से रुका था वह जल्द पूरा होगा। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। विद्यार्थियों के लिए अच्छे संकेत हैं। लव लाइफ जी रहे लोग रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

तुला राशि(Libra)

27 दिसंबर यानी शुक्रवार के दिन तुला राशि वालों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को बॉस से डांट सुनने को मिलेगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से सलाह अवश्य लें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ जी रहे लोग थोड़ा सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोग आज यानी 27 दिसंबर के दिन की शुरुआत भगवान हनुमान और श्रीराम की पूजा से करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। पिताजी के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें, आवश्यकता पड़ने पर जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं। संतान पक्ष को नौकरी मिलने से घर का माहौल थोड़ा अच्छा होगा। युवा जातक अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज यानी शुक्रवार मिल जुला रहेगा। पैतृक संपत्ति जो लंबे समय से कोर्ट में अटकी थी उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। यदि किसी से प्रेम किया है तो परिवार के सामने लाने का सही समय है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कही सुनी बातों पर ध्यान ना दें।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 27 दिसंबर शुक्रवार का दिन मकर राशि के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग सरकारी योजनाओं पर ध्यान दें जल्दी लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। संभावित है कि किसी पुराने मित्र से जल्द मुलाकात होगी। मन में किसी बात को लेकर टेंशन है तो अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 27 दिसंबर 2024 शुक्रवार का दिन ऊर्जावान रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं जल्दी समाप्त होगी। परिवार के सदस्यों के बीच वाद विवाद होने पर उसे बैठकर सुलझा लें। आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 27 दिसंबर शुक्रवार का दिन मीन राशि के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। जो लोग घर से बाहर रहते हैं उन्हें अपने परिजनों की याद सता सकती है। आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या आने वाली है हालांकि उसे आप समझदारी के साथ हैंडल कर सकेंगे। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की शादी तय होने की संभावना है जिससे कि घर में खुशी का माहौल रहेगा।

Similar Posts