< Back
Lead Story
Rashifal 22 June 2024: इस नए महीने में कौन सा नक्षत्र किस राशि को देगा फायदा? यहां पढ़िए दैनिक राशिफल
Lead Story

Rashifal 22 June 2024: इस नए महीने में कौन सा नक्षत्र किस राशि को देगा फायदा? यहां पढ़िए दैनिक राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
22 Jun 2024 6:55 AM IST

आज के दिन मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आईए जानते हैं शनिवार के शुक्ल और ब्रह्मा योग किन राशियों को फायदा देते हैं।

Rashifal 22 June 2024, Horoscope Today: 22 जून को शनिवार का दिन है। इस दिन सुबह 06:37 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी उसके बाद नया माह आषाढ़ लग जाएगा। आज के दिन मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आईए जानते हैं शनिवार के शुक्ल और ब्रह्मा योग किन राशियों को फायदा देते हैं।

मेष राशि(Aries)

शनिवार 22 जून का दिन मेष जातक वाले लोगों को आर्थिक लाभ देकर जाएगा। व्यापार में निवेश किया गया धर्म भविष्य में दो गुना वापस मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बाद में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

इस दिन आपके जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां चल रही थी, जिस मामले में घर में बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक परिस्थिति और बेहतर होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो मन मस्तिष्क खुश रहने से शरीर भी स्वस्थ रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपको सुना सकते हैं। विद्यार्थियों को काम पूरा करने के लिए आलस्य त्याग कर आगे बढ़ना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

शुक्रवार को मिथुन राशि वाले जातकों को बहुत सोच समझकर आगे बढ़ना होगा पारिवारिक मामलों को साथ बैठकर सुलझाना होगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। हालांकि यदि आप लव लाइफ जी रहे हैं तो महिला मित्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। सेहत की बात करें तो आज तनाव भरा दिन रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का दिन खुशियों से भरा रहेगा कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से आपके प्रोत्साहन मिलेगा। कठिन से कठिन कार्य आप आसानी से कर पाएंगे। शरीर के साथ मन मस्तिक भी स्वस्थ रहेगा। व्यापार में संभल का निवेश करना होगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोग रोमांस की और आगे बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों को 22 जून शनिवार का दिन फायदे वाला होने वाला है। नौकरी में आपको अधिक कार्य होने के कारण दिन व्यस्त रहेगा। व्यापारी और व्यवसाय में कुछ नया शुरू करने के संकेत है। पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्रों को अपने अध्यापकों से बात करने का मौका मिलेगा। आप कहीं बाहर रहते हैं तो आपने जीवन साथी से फोन में बात करें।

कन्या राशि (Virgo)

बाकी दिनों से शनिवार का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग रूपए पैसे के लेनदेन में किसी पर भरोसा करने से परहेज करें, नहीं तो घाटे का सौदा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा बढ़कर मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो छोटी मोटी बीमारियां से निजात मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मेल मिलाप करने के संकेत है।

तुला राशि(Libra)

तुला जातक वाले लोगों का 22 जून का दिन शुभ होने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा विद्यार्थियों को विदेश में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों की जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शनिवार के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को शनि देव का सहारा लेना पड़ेगा। इससे उनका आशीर्वाद आपको अवश्य मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को पुराने निवेश में फायदा मिलेगा। ऑफिस में सभी विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र करेंगे। आर्थिक लाभ होने के संकेत है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों को नौकरी मिल सकती है जिन लोगों की उम्र विवाह योग है उनके लिए रिश्ता भी आ सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से आपकी साख और फैलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों को धन के लेनदेन में परेशानी हो सकती है पुराना दिया हुआ उधार वापस न मिलने से आप परेशान रहेंगे। मन में तनाव रहेगा, कार्यस्थल पर कोई भी आपसे मदद मांगेगा आप आसानी से पूरा कर देंगे। घर में विवाद होने के संकेत है, लाइफ पार्टनर के साथ भी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। मन में उलझन किसी बात को लेकर बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ जातक वाले ऐसे लोग जो व्यापार और व्यवसाय से जुड़े हैं, अपनी कुछ योजनाओं को लेकर परेशान रहेंगे। यात्रा पर जाते समय सावधानी से वाहन चलाएं अन्यथा इस मामले में खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाएं। दांपत्य जीवन में चल रहे झगड़े से निजात मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसमी बीमारी से बचकर रहे।

मीन राशि(Pisces)

मीन राशि के लोगों को शनिवार 22 जून को फायदा और नुकसान दोनों हो सकता है। भविष्य को सुचारू बनाने के लिए योजना बना सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी योजना का भरपूर लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। भगवान शनिदेव को तेल चढ़ाने से काफी फायदा दिखेगा।

Similar Posts