< Back
Lead Story
क्या खत्म हो गई ठंड? राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में खिली धूप
Lead Story

आज का मौसम: क्या खत्म हो गई ठंड? राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में खिली धूप

Jagdeesh Kumar
|
22 Jan 2025 7:10 AM IST

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक जल्दी ही मौसम फिर करवट बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

Weather Update: जनवरी महीने का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है। दिल्ली सहित कुछ राज्यों में कड़ाके की धूप खिल रही है। इसी के चलते अब एक बड़ा प्रश्न उठ रहा है कि क्या अब साल 2025 की ठंड खत्म हो चुकी है? हालांकि अभी भी यूपी, बिहार, राजस्थान में कहीं-कहीं कोहरा लोगों को परेशान कर रहा। धूप खिलने से तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक जल्दी ही मौसम फिर करवट बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

दिल्ली में बदला मौसम

राजधानी दिल्ली में आज बुधवार को सुबह से मौसम साफ रहेगा। बीते दो तीन दिनों से धूप खिल रही है। मामूली ठंड अभी भी पढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 22 जनवरी और 23 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। प्रदूषण की समस्या भी कम हो रही है।

यूपी में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आज यानी 22 जनवरी से मौसम में बदलाव संभव है। यूपी के कुछ जिलों में आज और कल बादल छाए रहेंगे बारिश भी हो सकती है। हालांकि इसके बावजूद तापमान में ज्यादा कमी नहीं दिखेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से ठंड धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी वहीं 23 जनवरी से 25 जनवरी तक मामूली कोहरा सुबह दिखाई देगा।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू कश्मीर खासकर जम्मू शहर में मौसम अच्छा हो गया है। यहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर पहुंच गया है। 22 और 23 जनवरी को यहां भी मामूली बारिश के साथ-साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 24 से 26 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

राजस्थान वासियों को भी मिली राहत

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से सर्दी से राहत मिलेगी। कुछ क्षेत्रों में कोहरा आंशिक रूप से दिखाई देगा। 22 जनवरी के बाद यहां गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

तामिलनाडु में बारिश आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 22 जनवरी को तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में चमक गरज के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। तिरुनेलवेली, तेनकाशी, थूथुकुडी, डिंडीगुल और कन्याकुमारी जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु की कुछ जिलों में शीत लहर भी चलेगी।

Similar Posts