< Back
Lead Story
दिल्ली सहित इन राज्यों में फिर ठंडक, जानिए IMD का ताजा अपडेट
Lead Story

आज का मौसम: दिल्ली सहित इन राज्यों में फिर ठंडक, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Jagdeesh Kumar
|
24 Jan 2025 8:18 AM IST

Weather Update: दिल्ली सहित कुछ राज्यों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। दो दिन तेज धूप होने के बाद आज यानी शुक्रवार को फिर ठंड पड़ने लगी है। सुबह कोहरा भी देखने को मिला है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी सर्दी ने दोबारा दस्तक दी है। वहीं, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

दिल्ली में बदला मौसम

राजधानी दिल्ली में आज बीते दिनों मौसम साफ था, यहां धूप खिल रही थी, कोहरे का नाम मात्र स्थान नहीं। वहीं, शुक्रवार सुबह से मौसम बदल गया। IMD ने आज दिल्ली में मामूली बारिश होने के अलर्ट भी जारी किया है। आगामी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कई उड़ाने भी प्रभावित हुई हैं।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में आज यानी 24 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी के कुछ जिलों में कोहरे के साथ साथ बादल भी छाए रहें। IMD ने यहां के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी जारी

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले शहरों में हिमपात जारी है। श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। जम्मू में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जबकि कटरा और बटोत में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 24 से 28 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

दक्षिण में बारिश होने की संभावना

दक्षिणी राज्य तमिलनाडु और केरल में मौसम विभाग के अनुसार चमक गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। तिरुनेलवेली, तेनकाशी, थूथुकुडी, डिंडीगुल और कन्याकुमारी जिले में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अगले दो दिनों तक हवा की गति 35-45 किमी/घंटा तक रह सकती है।

Similar Posts