< Back
Lead Story
दिल्ली में ठंड और कोहरे के बीच खिली धूप, बारिश का भी अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट
Lead Story

आज का मौसम: दिल्ली में ठंड और कोहरे के बीच खिली धूप, बारिश का भी अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Jagdeesh Kumar
|
21 Jan 2025 8:48 AM IST

सोमवार से मौसम में पूर्ण बदलाव दिख रहा है। कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। यूपी-बिहार में कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट है।

Weather Update: घने कोहरे और भीषण ठंड के बीच को बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप खिलने की संभावना है। वहीं, IMD ने बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। सोमवार से मौसम में पूर्ण बदलाव दिख रहा है। कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। यूपी-बिहार में कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट है। ऐसा होने पर ठंड फिर वापसी कर सकती है। आइए जानते हैं देश भर का मौसम...

दिल्ली में बदला मौसम

राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यहां मौसम साफ रहेगा। यहां 22 जनवरी और 23 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी में अभी छाया है घना कोहरा

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। राम की नगरी अयोध्या से लेकर महाकुंभ नगर प्रयागराज तक घना कोहरा छाया हुआ है। जहां श्रद्धालु कड़ाके की ठंड में संगम में स्नान कर रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 21 और 22 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में कैसा है मौसम

पहाड़ी राज्य जैसे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आगामी तीन से चार दिनों तक हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते उच्च पर्वतीय स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी 24 जनवरी से पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जम्मू कश्मीर में आगामी 24 से 28 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Similar Posts