< Back
Lead Story
दिल्ली से लेकर यूपी बिहार तक लोगों को मिली कड़ाके की ठंड से राहत, जानिए IMD का ताजा अपडेट
Lead Story

आज का मौसम: दिल्ली से लेकर यूपी बिहार तक लोगों को मिली कड़ाके की ठंड से राहत, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Jagdeesh Kumar
|
29 Jan 2025 8:57 AM IST

दिल्ली NCR में आज यानी बुधवार की सुबह मामूली कोहरा देखने को मिला। दोपहर तेज धूप खिलने की संभावना है।

Weather Update: दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बीते कुछ दिनों में तेज धूप निकलने लगी है, जिससे यहां ठंड का अहसास कम हो गया है। हालांकि सुबह और शाम अभी भी ठंड बरकरार है। दिल्ली NCR में आज यानी बुधवार की सुबह मामूली कोहरा देखने को मिला। दोपहर तेज धूप खिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 1 फरवरी के बाद मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। आइए जानते हैं आज का मौसम...

दिल्ली में बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली NCR में भीषण ठंड की संभावना कम है। मौसम में हल्का उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहेगा। आज, 29 जनवरी को भी दिल्ली एनसीआर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

29 जनवरी से 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, सिक्किम और नागालैंड में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं, उत्तर के पहाड़ी राज्य जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

राजस्थान में शीतलहर

राजस्थान में आज बुधवार को शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार यहां कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के 17 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सीकर, फतेहपुर, नागौर और माउंट आबू के तापमान में तेजी से गिरावट आई है।

पंजाब और हरियाणा का मौसम

पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में अभी भी सर्दी और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है। बुधवार सुबह चंडीगढ़, अमृतसर, सिरसा और गुरुग्राम समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहा। IMD ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

Similar Posts