< Back
Lead Story
26 जनवरी के बाद फिर मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया कोहरे और बारिश का अलर्ट
Lead Story

आज का मौसम: 26 जनवरी के बाद फिर मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया कोहरे और बारिश का अलर्ट

Jagdeesh Kumar
|
27 Jan 2025 8:02 AM IST

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं।

Weather Update: दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ठंड धीरे - धीरे कम होने लगी है। 26 जनवरी के पहले तक कोहरे और शीतलहर का प्रकोप खत्म हो गया था। अब 27 जनवरी सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर ठंड लौटेगी। सोमवार सुबह दिल्ली NCR, प्रयागराज सहित कई शहरों में घना कोहरा देखने को मिला। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

दिल्ली में कोहरे की पतली परत

दिल्ली के मौसम में आज यानी 27 जनवरी से मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह कर्तव्य पथ के आसपास कोहरे की पतली परत दिखाई दी, कई अन्य क्षेत्रों में कोहरा रहा। हालांकि धूप भी खिलेगी। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 27 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जा सकती है। बीते दिन 26 जनवरी का तापमान पिछले 7 सालों में सबसे अधिक रहा। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में आज यानी 27 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी के कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ साथ बादल भी छाए रहें। IMD ने यहां के 19 जिलों में कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी तक मौसम साफ रहने वाला है। अयोध्या और प्रयागराज में घना कोहरा देखने को मिला।

राजस्थान में सामान्य रहेगा मौसम

राजस्थान का मौसम समान रहने की संभावना है मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यहां आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आज से तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी से लोग परेशान होंगे।

पहाड़ों में शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज 27 जनवरी सोमवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में देश के हिस्सों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Similar Posts