< Back
Lead Story
दिल्ली का मौसम रहेगा साफ, जानिए यूपी - बिहार समेत अन्य राज्यों के का हाल
Lead Story

आज का मौसम: दिल्ली का मौसम रहेगा साफ, जानिए यूपी - बिहार समेत अन्य राज्यों के का हाल

Jagdeesh Kumar
|
22 Dec 2024 9:52 AM IST

दिल्ली में क्रिसमस के अगले दिन बारिश होने की संभावना है। ठंड के मौसम में दिल्ली की ये पहली बारिश है।

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ रही है। सुबह से ही लोग कोहरे और शीतलहर से परेशान हो रहे हैं। दिल्ली में क्रिसमस के अगले दिन बारिश होने की संभावना है। ठंड के मौसम में दिल्ली की ये पहली बारिश है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से तापमान में और गिरावट होगी। आइए विस्तार से जानते हैं देशभर में रविवार के दिन मौसम की क्या स्थिति है?

दिल्ली में क्रिसमस के बाद होगी बारिश

दिल्ली में आज रविवार को सुबह से मौसम साफ रहेगा, अच्छी धूप खिलेगी। अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव आएगा और बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

पंजाब और हरियाणा का मौसम

पंजाब हरियाणा का मौसम ठंडा रहेगा। पंजाब में रविवार की सुबह कोहरे से हुई, अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। 27 दिसंबर के बाद गरज चमक के साथ बारिश होगी। चंडीगढ़ में भी सुबह घना कोहरा था। क्रिसमस के दिन हरियाणा में कोहरे का एलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहेगा।

यूपी बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है, यहां घने कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। हालांकि धूप लोगों को कुछ राहत प्रदान कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार,आगामी 26 और 28 दिसंबर को यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार के कई शहरों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि शीतलहर की कोई संभावना नहीं है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने भी यहां के कई शहरों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट का जारी किया है। जिसमें गुलमर्ग, सोनमर्ग, कुपवाड़ा श्रीनगर जैसे शहर शामिल हैं।

Similar Posts