< Back
Lead Story
सावधान कोल्ड वेव के चपेट में उत्तर भारत, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

MP Cold Wave

Lead Story

आज का मौसम: सावधान कोल्ड वेव के चपेट में उत्तर भारत, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Jagdeesh Kumar
|
17 Dec 2024 8:23 AM IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4- 5 से भी नीचे पहुंच गया है। वहीं, प्रदूषण ने लोगों की हालत खराब कर रखी है।

देश भर में इन दिनों ठंड बढ़ रही है, खासकर उत्तर भारत के कई राज्य कोल्ड वेव के चपेट में हैं। दिल्ली NCR और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने एलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कश्मीर घाटी और पहाड़ी क्षेत्रों में पारा माइनस में जाने से जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल...

दिल्ली ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4- 5 से भी नीचे पहुंच गया है। वहीं, प्रदूषण ने लोगों की हालत खराब कर रखी है। बीते दिन दिल्ली का AQI 400 पार चला गया। इसके बाद ग्रैप-4 लगा दिया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का एलो अलर्ट जारी किया है। यानी इन दिनों दिल्ली वासियों की हालत खस्ता है।

पंजाब और हरियाणा का मौसम

पंजाब हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का एलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक हो सकता है। हरियाणा में लगभग मिलजुला ही तापमान दर्ज होगा। वहीं, चंडीगढ़ में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है।

यूपी बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर,मऊ, बलिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर ,गोंडा ,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और खीरी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। श्रीराम की नगरी अयोध्या में पारा 3.5 डिग्री के नीचे जा चुका है। बिहार में भी ठंड का कहर जारी है। यहां के कई शहरों के लिए शीत लहर और कोल्ड वेव का एलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों का मौसम का हाल

पहाड़ी क्षेत्रों में जमा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर, गुलमर्ग और श्रीनगर का तापमान माइनस में जा चुका है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों पर पारा माइनस में है। 22 दिसंबर तक पहाड़ी क्षेत्रों के लिए शीतलहर का एलो अलर्ट जारी किया गया है।


Similar Posts