< Back
Lead Story
उत्तर भारत में फिर कोहरे का कहर, कई फ्लाइट्स हुई प्रभावित
Lead Story

आज का मौसम: उत्तर भारत में फिर कोहरे का कहर, कई फ्लाइट्स हुई प्रभावित

Jagdeesh Kumar
|
3 Feb 2025 9:19 AM IST

Weather Update: दिल्ली NCR सहित देश भर में कोहरे का प्रकोप फिर दिख रहा है। आज 03 फरवरी यानी सोमवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। फरवरी माह का पहला सप्ताह में मौसम का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली NCR के मौसम में बड़ा बदलाव होगा। घने कोहरे के बीच दिल्ली में आम जनता परेशान हो रही है। यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां शीतलहर से भी लोग परेशान हो रहे हैं, रैन बसेरों में लोगों को संख्या बढ़ी है।

यूपी के कई जिलों में कोहरा

उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रह है। आगामी दो दिनों में लगातार मौसम में बदलाव दिखेगा। बादल छाए रहेंगे। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, मेरठ और सहारनपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

राजस्थान का ऐसा है मौसम

राजस्थान में आज सोमवार को कोहरे के साथ साथ शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा में बारिश होने की संभावना जताई है। अरब सागर से आ रही पवनों के चलते यहां एक बार फिर ठंड लौटेगी।

पहाड़ी राज्यों में कैसा है मौसम?

पहाड़ी राज्य जैसे जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश में आगामी दो दिनों तक भारी बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला, मनाली, कुल्लू और धर्मशाला में तापमान अचानक गिरावट आई है। कश्मीर घाटी के कई क्षेत्रों भारी बर्फबारी होने की संभावना है, श्रीनगर के आसपास क्षेत्रों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।

Similar Posts