< Back
Lead Story
नोएडा के GIP मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान

नोएडा के GIP मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान

Lead Story

उत्तर प्रदेश: नोएडा के GIP मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, मामले की जांच शुरू

Deeksha Mehra
|
7 Nov 2024 2:35 PM IST

Woman Jumps from Fourth Floor of GIP Mall in Noida : उत्तर प्रदेश। नोएडा के GIP मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर एक महिला ने अपनी जान दे दी है। चौथी मंजिल से छलांग लगाने वाली महिला की पहचान 36 वर्षीय आकांक्षा सूद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, मृतक महिला दिल्ली के करावल नगर की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका कोर्ट में पति से डिवोर्स का केस चल रहा था। पुलिस इसी वजह को महिला के आत्महत्या का कारण मान रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा है कि, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

शादी के 15 दिन बाद ही शुरू हो गया था विवाद

नोएडा पुलिस ने बताया कि, बुधवार- गुरुवार की दरमियानी को आकांक्षा सूद ने मॉल की फायर एग्जिट सीढ़ियों से चौथी मंजिल पर चढ़कर कूदकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच-पड़ताल की तो पता चला कि आकांक्षा की शादी के 15 दिन बाद ही पति के साथ विवाद शुरू हो गया था। वर्तमान में दोनों का तलाक का केस चल रहा था।

ससुराल वालों से भी की जाएगी पूछताछ

मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि, आकांक्षा का नोएडा से कोई संबंध नहीं था। वे लोग दिल्ली में रहते हैं। पारिवारिक विवाद के चलते आकांक्षा मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। शायद इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस महिला के पति और ससुराल वालों से भी पूछताछ करने की बात कह रही है।

Similar Posts