< Back
Lead Story
मध्‍यप्रदेश के गंजबासौदा से सामने आया बच्‍चा चोरी का हैरान कर देने वाला मामला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना...
BHOPAL
Lead Story

मध्‍यप्रदेश के गंजबासौदा से सामने आया बच्‍चा चोरी का हैरान कर देने वाला मामला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना...

Anurag Dubey
|
17 July 2024 3:33 PM IST

MP गंजबासोदा। मध्‍यप्रदेश के गंजबासौदा से सामने आए दिन दहाड़े बच्‍चा चोरी के मामले ने सबको हैरान करके रख दिया है।

MP गंजबासोदा। मध्‍यप्रदेश के गंजबासौदा से सामने आए दिन दहाड़े बच्‍चा चोरी के मामले ने सबको हैरान करके रख दिया है। खबरों के अनुसार बच्‍चा के चोरी होने की यह घटना गंजबासौदा के वार्ड क्रमांक 3 में दोपहर 12 बजे हुई, जब सुरेश शर्मा का नाती घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक एक 13 वर्षीय बच्‍ची ने इस घटना को अंजाम दिया।

सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि घर के बाहर के दरवाजे के पास खेल रहे बच्चे के पास एक अंजान लड़की आती है और आस पास देख कर बच्चे को उठा ले जाती है। मगर उसे इस बात की जानकारी नहीं थी।

बच्‍चा चोरी होने के तुरंत बाद घर वालों ने जब उसे ढूंढना शुरू किया तो वह नहीं मिला, घर के ठीक सामने लगे सीसीटीवी में देखने के पर पता लगा कि बच्‍चा चोरी हो गया है। मामला तेजी से फैला और इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस के बयान के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे के करीब ये मामला सामने सुरेश शर्मा नामक व्यक्ति के द्वारा लाया गया। उन्होंने पुलिस को जानकारी देकर कहा कि उनका नाती जिसके नाम की पुष्टि गर्व नाम से हुई है, जिसकी उम्र करीब दो साल बताई जा रही है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो फौरन एक्शन में आई और बच्चा चोरनी की तलाश शुरू कर दी।

इस अभियान में युवती 13 वर्षीय जिसने बच्चे को अगवा किया था, उसको गंजबासौदा के रेलवे स्‍टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से हिरासत में लिया गया। वहीं पुलिस ने आगे बताया कि हम अपराधी से पूछताछ कर रहे हैं कि आखिर किस उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया है।

हालांकि यह पहला मामला नहीं जब किसी जगह पर बच्चा उठाने की घटना सामने आई है। इसके पहले भी राजधानी भोपाल से इस तरह की वारदात सामने आ चुकी है। कुछ दिन पहले ही पहले ही 12वीं फेल डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया था। वहां मौके पर पुलिस को 5 बच्चों को बरामद किया गया था।

Similar Posts