< Back
Lead Story
अमेरिका के भीषण हादसे में 67 यात्रियों की मौत की आशंका, 3 टुकड़े में बंटा प्लेन
Lead Story

US Plane Helicopter Crash: अमेरिका के भीषण हादसे में 67 यात्रियों की मौत की आशंका, 3 टुकड़े में बंटा प्लेन

Deepika Pal
|
30 Jan 2025 8:52 PM IST

अमेरिका के वॉशिंगटन DC में बुधवार रात हुए हेलीकॉप्टर हादसे में बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर इसमें सभी 67 यात्रियों की मौत की मौत की आशंका हुई है।

US Plane Helicopter Crash: अमेरिका के वॉशिंगटन DC में बुधवार रात हुए हेलीकॉप्टर हादसे में बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर इसमें सभी 67 यात्रियों की मौत की मौत की आशंका हुई है। जानकारी मिली है कि, प्लेन के हादसे के दौरान तीन टुकड़े हो गए थे जिसमें कोई जिंदा नहीं बचा हो।

29 जनवरी की रात हुआ हादसा

आपको बताते चलें कि, अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात 9 बजे बड़ा हादसा हुआ है। जिस हादसे में क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे। वहीं हेलिकॉप्टर में 3 लोग थे। हादसा इतना भयंकर था कि, सभी के मारे जाने की आशंका हुई है। बताया जा रहा हैं कि, हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का प्लेन पोटोमैक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला।

पानी में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस हादसे को लेकर वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख जॉन डोनेली ने हादसे पर दिए बयान में कहा कि हादसे में अब कोई जीवित बचा होगा, उन्हें इसकी उम्मीद नहीं है। पानी काफी गहरा और मटमैला है। इससे गोताखोरों को गोता लगाने में कठिनाई आ रही है। रेस्क्यू में कई दिनों का वक्त लग सकता है।फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं।

Similar Posts