< Back
Lead Story
अचानक टेकऑफ के दौरान क्यों क्रैश हो जाते हैं प्लेन, जानिए इसके पीछे की 5 वजहें
Lead Story

Plain Crash Reason: अचानक टेकऑफ के दौरान क्यों क्रैश हो जाते हैं प्लेन, जानिए इसके पीछे की 5 वजहें

Deepika Pal
|
12 Jun 2025 9:42 PM IST

ऐसा अक्सर क्यों होता है कि उड़ान के दौरान प्लेन के हादसे होते रहते है। इन हादसों के पीछे कई वजह छिपी है।

Plain Crash: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हाल ही में उड़ान के दौरान एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया है। इस हादसे में सभी यात्रियों के निधन की खबर सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे ने देश को हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि, दोपहर एअर इंडिया का एक पैसेंजर प्लेन बोइंग 737 गुजरात के अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। ऐसा अक्सर क्यों होता है कि उड़ान के दौरान प्लेन के हादसे होते रहते है। इन हादसों के पीछे कई वजह छिपी है जिसके बारे में चलिए जानते है...

100 प्रतिशत हादसों का यह होता है गणित

आपको बताते चलें कि, एयर इंडिया के इस प्लेन हादसे के बाद कई हादसों के पीछे कारण छिपे होते है। यहां पर टेकऑफ के दौरान 35 फीसदी विमान हादसे होते हैं। इसके अलावा यह भी है कि 65% हादसे मानवीय भूल से होते हैं जो टेकऑफ के दौरान होता है।

ये हो सकते है प्लेन क्रैश होने के कारण

आपको बताते चलें कि, अक्सर जब प्लेन क्रैश होने के पीछे इन तरह की वजहें सामने आती है, जो इस प्रकार है...

1- प्लेन हादसे का कारण मौसम भी बनता है। कई बार, प्लेन के टेकऑफ के समय तेज हवाएं,तूफान,विजिबिलिटी कम हो जाती है इसकी वजह से हादसे होते है।

2- प्लेन हादसे का कारण पायलट की गलती भी हो जाती है। बताया जा रहा है कि, जब टेकऑफ के समय पायलट विमान की स्पीड,रनवे लिफ्ट ऑफ पॉइंट और पिच एंगल का सही से आकंलन नहीं कर पाता है। इस वजह से हादसा होता है।

3- प्लेन की गड़बड़ी भी हादसे का शिकार बना देती है। यहां पर प्लेन में हाइड्रोलिक्स,लैंडिंग गियर,ऑटोथ्रॉटल सिस्टम और एयर स्पीड इंडिकेटर में फॉल्ट आने के कारण प्लेन हादसे का शिकार हो जाता है।

4- प्लेन हादसे का कारण कई बार इंजन फेल होने की गलती हो जाती है। बताते चलें कि, टेकऑफ के दौरान प्लेन का इंजन फुल पॉवर में रहता है। बताया जा रहा है कि, विमान से किसी पक्षी का टकराना, फ्यूल प्रेशर समस्या और इंजन में समस्या हादसे की वजह बनती है।

5- कई बार हादसों का कारण पक्षियों के बीच में आने से होता है यहां पर प्लेन के टेकऑफ के दौरान रनवे पर कोई जानवर,पक्षी या गाड़ी या कोई अन्य विमान आ जाए,तो हादसे को टाला नहीं जा सकता है। इसमें पायलट के पास प्लेन को बचाने का समय कम रहता है।

Similar Posts