< Back
Lead Story
दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी होने जा रहे ये 5 बड़े फेरबदल, सीएम भगवंत मान...
Lead Story

Cabinet Reshuffle In Punjab: दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी होने जा रहे ये 5 बड़े फेरबदल, सीएम भगवंत मान...

Jagdeesh Kumar
|
23 Sept 2024 9:07 AM IST

पंजाब में सीएम भगवंत मान 5 नए चेहरे अपने कैबिनेट में शामिल करने जा रहे हैं, जिनका शपथ ग्रहण समारोह आज संभावित है।

देश में दो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसमें से एक दिल्ली है और दूसरा पंजाब है। दिल्ली में इन दिनों बड़ा फेरबदल देखने को मिला। अब उसी तर्ज में पंजाब में भी भगवंत मान सरकार फेरबदल करने की तैयारी में है। इसी बीच पंजाब के 4 मंत्रियों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

मान सरकार के इन चार मंत्रियों की छुट्टी

पंजाब सरकार में जिन मंत्रियों से इस्तीफा लिया गया है उनके पास कई बड़े मंत्रालय थे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा से मिलकर अपना इस्तीफा दिया। रिपोर्ट्स की माने तो मान सरकार इन 4 मंत्रियों की जगह कैबिनेट में नए चेहरे लाने जा रही है। जबकि संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह भी कोई नया चेहरा मंत्री पद की शपथ लेगा।

आज ये नए चेहरे ले सकते हैं शपथ

पंजाब सरकार में सीएम भगवंत मान समेत 15 मंत्री है। सरकार बनने के बाद से पंजाब में ये चौथा कैबिनेट विस्तार होगा। जिन पांच नए चेहरों को आज यानी सोमवार के दिन शपथ दिलाई जा सकती है उनमें हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉक्टर रविजोत, तरनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत का नाम बताया जा रहा है।

दिल्ली में बदल गया मुख्यमंत्री

इन दिनों दिल्ली में भी बड़े सियासी बदलाव देखने को मिले हैं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने जेल से आने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनके साथ में चार पुराने और एक नए चेहरे को मंत्री पद में जगह दी गई है।

Similar Posts