< Back
Lead Story
वृषभ, कन्या सहित इन राशियों का होगा फायदा, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Lead Story

आज का राशिफल: वृषभ, कन्या सहित इन राशियों का होगा फायदा, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
29 Dec 2024 6:00 AM IST

Horoscope 29 December 2024: 29 दिसंबर को रविवार का दिन है। इस दिन ग्रहों की चाल किसी राशि के पक्ष में जाएगी तो किसी के विरोध में। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 29 दिसंबर रविवार का दिन मेष राशि वालों के लिए समस्याओं से निवारण दिलाने वाला रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण कर पूरे होंगे जो आपको खुशी देंगे। अपने साथियों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने भावनाओं पर काबू करना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

29 दिसंबर रविवार का दिन वृषभ जातक के लोगों के लिए मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन मिल सकता है। नौकरी की खोज कर रहे हैं तो आसानी से मिल जाएगी। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 29 दिसंबर रविवार के दिन मिथुन राशि ऊर्जा से भरे रहेंगे। जीवनसाथी आपके कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। माता पिता के आशीर्वाद से वाहन या फिर घर खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। बिजनेस में आपको नुकसान हो सकता है। युवा जातक मित्रों के साथ घूमना कम कर दें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज यानी रविवार का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी के बदलाव के बारे में सोच रहे थे तो अब अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य का सेहत बिगड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। लव लाइफ जी रहे लोग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी रविवार 29 दिसंबर के दिन रुके हुए काम पूरे होंगे। ठंड लगने की संभावना है ऐसे में जरूरी है कि अपने शरीर को पूरी तरह ढंक कर रखें। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को आलस्य त्यागकर काम करने की आवश्यकता है। दोस्तों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo)

29 दिसंबर यानी रविवार के दिन कन्या जातक वालों का भाग दौड़ अधिक रहेगा। ऑफिस के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। पारिवारिक मामलों में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें अन्यथा व्यास का फायदा उठा सकता है। मन खुश रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलेगा। लंबे समय से अटका कानूनी मामला सुलझेगा।

तुला राशि(Libra)

29 दिसंबर का दिन तुला राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा। आपके आसपास का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलने का संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। समाज सेवा के कार्य में जुटे लोगों के नए शत्रु बनेंगे जिनसे आपको बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। बिजनेस के मामले में कोई डील फाइनल करने बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों में से किसी एक की शादी तय होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

सभी 29 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिन्हें आज कुछ कर दिखाना होगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों की टेंशन बढ़ेगी, बिजनेस में भी लाभ मिलने की संभावना नहीं है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने से मन दुखी होगा। माता पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 29 दिसंबर रविवार का दिन मकर राशि के लिए भाग दौड़ भरा रहेगा। वाहन चलाते से समय सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है जिसे आपको बातचीत के माध्यम से खत्म करना होगा। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक बाते करेंगे। मित्र को पैसा उधार दिया था तो मिल सकता है। किसी से कोई वादा किया था तो उसे पूरा करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 29 दिसंबर 2024 रविवार का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। बचपन के किसी पुराने विरोधी से मुलाकात होगी जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक उत्सव में शामिल होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है, उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाएं। युवा जातक मित्रों के साथ टाइम इस्पेंड करेंगे।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 29 दिसंबर रविवार के दिन मीन राशि के लोगों का बढ़िया रहने वाला है। माता पिता से धन मिलेगा। शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने वालों को जल्द लाभ मिलेगा। किसी नई संपत्ति की खरीददारी कर सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर बिजनेस में आगे बढ़ें। आपके जीवन में आ रही तरक्की की बाधाएं दूर होंगी।

Similar Posts