< Back
Lead Story
Tulsi Puja her jindgi

Tulsi Pujan Diwas

Lead Story

Tulsi Pujan Diwas 2024: तुलसी पूजन दिवस आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि

Jagdeesh Kumar
|
25 Dec 2024 8:46 AM IST

सनातन धर्म में तुलसी 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस दिन तुलसी माता का विशेष महत्व होता है।

सनातन धर्म में तुलसी 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे यानी तुलसी माता का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि यदि भक्त प्रतिदिन माता तुलसी में जल अर्पित कर पूजा पाठ करे तो उसके घर में सुख - समृध्दि बनी रहती है। तुलसी का ना सिर्फ धार्मिक बल्कि सामाजिक और पारिवारिक प्रभाव भी पड़ता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। यदि पूरे दिल से माता तुलसी पूजन किया जाए तो माता लक्ष्मी अपनी कृपा उस पर बरसाती हैं। आइए जानते हैं तुलसी पूजन का शुभ मुहूर्त व पूजन की सही विधि...

तुलसी पूजन का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल तुलसी पूजन दिवस आज यानी 25 दिसंबर को मनाया जा रहा। पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का प्रारंभ 24 दिसंबर यानी आज शाम 7 बजकर 52 मिनट पर हो जाएगा और समापन 25 दिसंबर की रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा।

तुलसी पूजन की सही विधि

1. तुलसी पूजन करने के लिए प्रात: उठकर स्नान कर लाल रंग के कपड़े पहन लें।

2. उसके बाद तुलसी के पौधे के आसपास सजावट कर लें और दिए उसमें जल अर्पित करें।

3. अब तुलसी के पौधे के सामने बैठकर तुलसी माला का जाप करें।

4. यदि संभव हो तो तुलसी के पौधे में फल - फूल और सिंदूर के साथ लाल चुनरी भी चढ़ा सकते हैं।

5. तुलसी के सामने दीपक अवश्य जलाएं कोशिश करें प्रतिदिन दीपक जला सके।

तुलसी पूजन का महत्व

हिंदू धर्म में माता तुलसी को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इसकी पूजा से माता लक्ष्मी और श्रीहरि का आशीर्वाद मिलता है। इस कारण से कोई भी पूजा या धार्मिक कार्य तुलसी पूजन के बिना अधूरे माने जाते हैं। तुलसी का घर में लगा होना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग माता तुलसी की प्रतिदिन पूजा करते हैं, जल चढ़ाते हैं वो मृत्यु के बाद स्वर्ग को जाते हैं। इसके अलावा उनके पास कभी बुरी आत्माएं नहीं भटकती।

Similar Posts