< Back
Lead Story
1,416 शिक्षक और प्रधानाचार्य पर प्रतिबंध, परीक्षा से दूर रखने का फरमान
Lead Story

बोर्ड परीक्षा में दागियों पर लटकी तलवार: 1,416 शिक्षक और प्रधानाचार्य पर प्रतिबंध, परीक्षा से दूर रखने का फरमान

Deepika Pal
|
29 Jan 2025 10:31 PM IST

सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के 1,416 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को प्रतिबंधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्रतिबंधित हुए लोगों सूची भेजते हुए साफ तौर पर निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने का संकल्प दोहराया है। सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के 1,416 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को प्रतिबंधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्रतिबंधित हुए लोगों से सूची भेजते हुए साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि इन प्रधानाचार्यों और शिक्षकों बोर्ड परीक्षा से दूर ही रखा जाए।


किसी भी दशा में परीक्षा से जुड़े कोई भी कार्य न लिए जाएं। प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिबंधित हुए लोगों में प्रयागराज जिले के 158 शिक्षक शामिल हैं। प्रतिबंधित सूची के जारी होने के बाद प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है।

Similar Posts