< Back
Lead Story
कैसा रहेगा आपका दशहरे का दिन? यहां पढ़िए आज का राशिफल
Lead Story

Horoscope Today: कैसा रहेगा आपका दशहरे का दिन? यहां पढ़िए आज का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
12 Oct 2024 6:00 AM IST

Rashifal 12 October 2024: आज 12 अक्टूबर को शनिवार का दिन है साथ ही आज दशहरे का पर्व भी मनाया जा रहा है। तो आइए जानते हैं ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का पावन पर्व आपके लिए कैसा रहेगा...

मेष राशि(Aries)

12 अक्टूबर शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में धन संबंधित कामों को लेकर किसी पर भरोसा करने से बचें। ऑफिस में कोई काम बिगड़ने से निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों को अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। युवा जातक छोटे बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 12 अक्टूबर शनिवार के दिन वृषभ राशि के लोगों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन जातक के लोगों का आज यानी 12 अक्टूबर शनिवार का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में बृध्दि होगी। किसी बड़े धार्मिक कार्यक्रम में अपने लाइफ पार्टनर के साथ जा सकते हैं। ऑफिस के काम में समस्या आ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने - फिरने जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

12 अक्टूबर यानी शनिवार के दिन कर्क जातक वालों के लिए समस्याओं से भरा रहेगा। कोई भी काम टालने की कोशिश न करें। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग आगे की योजना बनाकर आगे बढ़ें। पिता जी का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफालता मिलने की संभावना है। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बढ़ते खर्च में थोड़ा लगाम लगाने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी शनिवार 12 अक्टूबर को सिंह राशि वाले लोगों के लिए शानदार रहने वाला है। बच्चों के साथ मौज मस्ती में समय गुजर जाएगा। आपके मान सम्मान में बृध्दि होगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसका आप भी हिस्सा होंगे। किसी से भी धन उधार लेने से बचें अन्यथा चुकाने में समस्या आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी शनिवार 12 अक्टूबर का दिन कन्या राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। विदेशों में व्यापार कर रहें हैं तो निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि(Libra)

बात करें तुला राशि की तो 12 अक्टूबर शनिवार का दिन इनके लिए बाकी के दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक पद मिलने से मन खुश हो जाएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातक के लोगों का आज यानी 12 अक्टूबर का दिन सामान्य रहने वाला है। कोई पुराना विवाद परेशान करेगा। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए उन्हें बैठकर सॉल्व करें। ऑफिस के काम को लेकर भाग दौड़ हो सकती है। युवा जातक पढ़ाई के अलावा खेल की ओर भी रुचि ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

किसी नए काम को शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन सही रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी से कर्ज लिया था तो वापस करने का सही समय है। बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफालता मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)

सभी 12 राशियों में एक मकर भी है जिनका आज यानी 12 अक्टूबर का दिन मेहनत भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दवाब बढ़ेगा। आपके आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थियों को कोई पुरस्कार मिलेगा जिससे आपके मन में खुशी होगी। विद्यार्थियों को आज बौध्दिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ जातक के लोग आज यानी शनिवार के दिन वाणी और व्यवहार में संयम बरतें अन्यथा बेवजह विवाद में पड़ सकते हैं। ऑफिस में आपके सहयोगी आप पर झूठा आरोप लगा सकते हैं। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ मौज मस्ती करेंगे। स्वास्थ्य में कोई गड़बड़ी हो सकती है।

मीन राशि(Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज 12 अक्टूबर अर्थात शनिवार का दिन मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। माता रानी की कृपा से आपका दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। किसी नए काम के बारे में सोच रहें तो अभी रुक जाएं। युवा वर्ग का आज दिन दोस्तों के साथ मौज मस्ती भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।

Similar Posts