< Back
Lead Story
आज इन राशि के लोग रहें सावधान, आ सकती हैं परेशानी, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Lead Story

आज का राशिफल: आज इन राशि के लोग रहें सावधान, आ सकती हैं परेशानी, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
5 Dec 2024 6:00 AM IST

Horoscope 05 December 2024: 05 दिसंबर को गुरुवार का दिन है। अगर आप भी जानना चाहते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़िए सभी राशियों का राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 05 दिसंबर गुरुवार का दिन मेष राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको अलग अलग क्षेत्रों से खुशियां मिलेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे अनबन को बैठकर दूर कर लें। कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आपको प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके सभी काम आसानी से संपन्न होंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

आज 05 दिसंबर यानी गुरुवार के दिन वृषभ राशि वाले लोग ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपको कामों में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आपके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

05 दिसंबर गुरुवार का दिन मिथुन जातक वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका भाग्य आपका साथ देगा। माता पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम जल्द पूरा होगा। किसी को पैसे उधार दिए थे तो वापस मांगने का सही समय है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क जातक वालों के लिए आज यानी गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। बिजनेस में समझदारी से लिया गया निर्णय आगे चलकर फायदा दिलाएगा। माता - पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। युवा जातक पढ़ाई में ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo)

बात करें सिंह राशि की तो आज यानी 05 दिसंबर के दिन आध्यात्म की ओर झुकाव वाला रहेगा। सामाजिक कार्य़ों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, कोशिश करें किसी पर अहम जानकारी न देना पड़े। विद्यार्थियों को बौध्दिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

05 दिसंबर यानी गुरुवार का दिन कन्या जातक के लोगों के लिए ठीक - ठाक रहेगा। संतान के जेब खर्च में लगाम लगाएं अन्यथा बिगड़ सकता है। परिवार में किसी प्रमुख व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी पुरानी शरीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 05 दिसंबर का दिन तुला राशि वालों के लिए बढ़िया बीतेगा। किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी तो वो खत्म होगी। किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपको चारों ओर खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर में जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सभी 12 राशि में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी गुरुवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का भोजन न करें। दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे के आने से लड़ाई झगड़े की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को और मेहनत करने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज यानी 05 दिसंबर का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी यात्रा में जा रहे हैं तो संभलकर जाएं दुर्घटना होने की संभावना है। बिजनेस में भी नुकसान होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से धन मिल सकता है। युवा जातक दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 05 दिसंबर गुरुवार का दिन मकर राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। लव लाइफ जी रहे लोग पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी। युवा जातकों को कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 05 दिसंबर गुरुवार का दिन कुंभ राशि के लिए नया काम शुरू करने वाला होगा। ऑफिस में आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। बिजनेस से संबंधित काम के लिए अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल की थी तो उसमें अच्छा लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 05 दिसंबर गुरुवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए कमजोर रहने वाला है। आप एक साथ कई कामों में हाथ न डालें। जिम्मेदारियों से भागने से बचना होगा। किसी को भी कोई बातें सोच समझकर ही बोलें नहीं तो किसी को आपकी बातों का बुरा लग सकता है। ऑफिस में साथियों के मदद के साथ काम करें।

Similar Posts