< Back
Lead Story
देश में शीतलहर और कोहरे ने मचाया कहर, जानें वेदर अपडेट
Lead Story

आज का मौसम 03 जनवरी 2025: देश में शीतलहर और कोहरे ने मचाया कहर, जानें वेदर अपडेट

Jagdeesh Kumar
|
3 Jan 2025 9:01 AM IST

यूपी बिहार समेत अन्य कई राज्यों में विज़िबिलिटी कम हुई है। पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और लगातार गिरते तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है।

Weather Update: नए साल के बाद से देश में मौसम ने दूसरा करवट बदला है। दिल्ली सैड पूरे उत्तर भारत में कड़ाके के ठंड के साथ शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ - साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं। आज यानी शुक्रवार सुबह दिल्ली NCR में कोहरे के चलते सामने का देख पाना मुश्किल था, यूपी बिहार समेत अन्य कई राज्यों में विज़िबिलिटी कम हुई है। पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और लगातार गिरते तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है।

दिल्ली में भीषण ठंड

दिल्ली में आज यानी शुक्रवार की भी सुबह मोटे कोहरे की चादर देखने को मिली। पूरे NCR में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। जिससे ठंड बड़ी है और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, 4 जनवरी से मौसम में थोड़ा गर्मी बढ़ेगी जिससे तापमान भी बढ़ेगा।

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सुबह कोहरे की घनी छाया दिखी। हालांकि दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है। यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठंड से लोग परेशान है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले दो दिनों तक बिहार के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में कोहरे की मार

पंजाब और हरियाणा के ठंड, शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। पंजाब की बात करें तो यहां सुबह घना कोहरा छाया रहा। अमृतसर सहित कई अन्य शहरों में कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। हरियाणा में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। IMD ने शीतलहर और ठंड का अलर्ट नहीं जारी किया।

पहाड़ी राज्यों का मौसम

बात करें पहाड़ी राज्यों की तो जम्मू कश्मीर में आज बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है हालांकि हल्की बर्फबारी के साथ मौसम काफी ठंडा रहेगा। 5 और 6 जनवरी को यहां भारी बारिश का अलर्ट भी है। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगहों में मौसम सामान्य रहेगा।

Similar Posts