< Back
Lead Story
दिल्ली NCR का पारा गिरा, पहाड़ों में भी हो रही जोरदार बर्फबारी...
Lead Story

आज का मौसम: दिल्ली NCR का पारा गिरा, पहाड़ों में भी हो रही जोरदार बर्फबारी...

Jagdeesh Kumar
|
2 March 2025 9:45 AM IST

Weather Update: देश भर में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। जहां फरवरी के आखिरी सप्ताह में भीषण गर्मी की संभावना जताई जा रही थी वहीं, अब दिल्ली NCR सहित कई राज्यों में ठिठुरन पैदा हो गई है। दिल्ली में भारी बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों में लगातार बर्फबारी से आम जनता परेशान है। आइए जानते हैं आज देश में मौसम कैसा रहेगा...

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग की माने तो आज यानी रविवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। हालांकि शाम के समय हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है। 3 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तक रह सकता है। उसके बाद राजधानी में 4 मार्च से तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

पहाड़ों में बर्फबारी जारी

पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ साथ जमकर बर्फबारी भी हो रही है। हिमाचल प्रदेश में बीते 3 दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते 580 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। कुल्लू में सरवरी नदी की बाढ़ आ गई है जिसमें 3 घर बह गए एक की मौत भी हो गई। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तीन फुट से ज्यादा बर्फ जम गई है, वहां तूफान जैसे आशंका है। इन दोनों राज्यों में फिलहाल स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

राजस्थान और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के साथ साथ ओला वृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों राज्यों फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। यहां मौसम के खराबी के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु के 10 जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना है। दक्षिणी तमिलनाडु, डेल्टा क्षेत्रों और आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट है।

Similar Posts