< Back
Lead Story
नए साल में घने कोहरे के साथ कंपकंपा देनी वाली ठंड, IMD ने जारी किया अपडेट
Lead Story

आज का मौसम 01 जनवरी 2025: नए साल में घने कोहरे के साथ कंपकंपा देनी वाली ठंड, IMD ने जारी किया अपडेट

Jagdeesh Kumar
|
1 Jan 2025 10:27 AM IST

Weather Update: नए साल की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन दिल्ली NCR से लेकर यूपी बिहार तक कंपकंपी वाली ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाके जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे के साथ ठंड भी और बढ़ने की संभावना जताई है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा। आइए जानते हैं पूरे देश के मौसम का हाल...

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज यानी बुधवार की भी सुबह बीते दिन जैसे घने कोहरे और ठंड शीतलहर के साथ हुई है। दिल्ली NCR के कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यानी बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क सकता है। बारिश के बाद ठंड से मामूली राहत मिली है।

जम्मू-कश्मीर में नए साल का पहले ही बर्फबारी

जम्मू कश्मीर में IMD के अनुसार साल के पहले ही दिन की सुबह धीमी बर्फ गिरी, उसके बाद माध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुसार, ‘आज और कल जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के यहां से गुजरने के कारण कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। उसके बाद छह जनवरी से विभिन्न स्थानों में भारी बर्फबारी के आसार हैं।’ यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

यूपी के कई जिलों में शीतलहर का कहर

उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने यूपी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड रहेगी। कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है यहां दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं है।

पंजाब और हरियाणा में कोहरे की मार

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर जारी है। पंजाब के कुछ जिलों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। बुधवार को सुबह से ही हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ ।

Similar Posts