< Back
Lead Story
त्रिपुरा की आग अमरावती तक पहुंची, हिंसा और आगजनी के बाद लगा कर्फ्यू
Lead Story

त्रिपुरा की आग अमरावती तक पहुंची, हिंसा और आगजनी के बाद लगा कर्फ्यू

स्वदेश डेस्क
|
13 Nov 2021 2:46 PM IST

अमरावती। त्रिपुरा हिंसा की आग महाराष्ट्र तक पहुंच गई है। यहां पिछले दो दिनों से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बीते शुक्रवार को अमरावती, नांदेड़ और मालेगांव में मुस्लिम संगठनों के प्रदर्शन के बाद शनिवार को को दूसरे धार्मिक संगठनों ने बंद बुलाया है। हिंसा की आशंका के चलते पुलिस ने जिले में धारा 144 लगा दी है। प्रदेश के गृहमंत्री ने सभी से शांति बनाएं रखने की अपील की है।

दरअसल, शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के 8 हजार से अधिक लोग कलेक्टर कार्यालय के बाहर त्रिपुरा हिंसा को लेकर ज्ञापन सौंपने के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान भीड़ में शामिल मुस्लिम युवकों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के चित्रा चौक और कपास बाजार के बीच तीन स्थानों पर पथराव शुरू कर दिया। उग्र भीड़ ने हिन्दुओं की दुकानों और घरों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके विरोध में आज हिन्दू संगठनों ने अमरावती बंद का आह्वान किया। पुलिस ने शुक्रवार को हुए दंगों में विभिन्न आरोपों में 11 एफआईआर दर्ज कर 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने त्रिपुरा हिंसा के नाम पर अमरावती में मुस्लिम समुदाय द्वारा किए गए दंगों को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा की त्रिपुरा में मस्जिद को जलाने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। जो घटना घटी ही नहीं है, उसके लिए महाराष्ट्र में दंगा करना गलत है। उन्होंने आगे कहा की त्रिपुरा पुलिस ने उस मस्जिद की एक फोटो भी जारी की है। जिसमें किसी प्रकार की क्षति ना पहुंचने की पुष्टि हो रही है। इसके बावजूद अमरावती में मोर्चे निकाले गए और हिंसा की गई, हिंदू समाज के लोगों की दुकानें जलाई गईं, मैं इसकी निंदा करता हूं।

Similar Posts