< Back
छत्तीसगढ़
किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़

Raipur News: किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, दोबारा मिली जिम्मेदारी

Deeksha Mehra
|
17 Jan 2025 4:37 PM IST

Kiran Singh Deo became Chhattisgarh BJP State President : रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर किरण सिंह देव को सौंपी गई है। बता दें, इससे पहले भी किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान किया है। बीजेपी आलाकमान की सहमति के बाद किरण सिंह देव के नाम पर मुहर लगी है।

पंच से पार्लियामेंट तक BJP का परचम फहराना है

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण सिंह देव ने कहा कि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जनता ने अपना पूरा सहयोग दिया है, आने वाले वक्त में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव है। ये चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए किसी भी दावेदार का नाम सामने नहीं आया था, इसलिए किरण सिंह देव को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना है। उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े उनके नाम का ऐलान किया।

2023 में पहली बार विधायक बने थे देव

बता दें कि किरण सिंह देव 2023 में पहली बार विधायक बने थे। इससे पहले वो जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव में किरण सिंह देव ने जगदलपुर सीट से 29 हजार 834 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को हराया था।


Similar Posts