< Back
जम्मू-कश्मीर
तकनीकी खराबी के कारण UAV गिरा POK में, हॉटलाइन में हुई दोनों देशों की बात
Delhi
जम्मू-कश्मीर

Indian Army: तकनीकी खराबी के कारण UAV गिरा POK में, हॉटलाइन में हुई दोनों देशों की बात

Swadesh Writer
|
23 Aug 2024 11:14 PM IST

आज तकनीकी ख़राबी के कारण भारतीय सेना का UAV पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गिर गया।

पाकिस्तान में आज सुबह- सुबह ही हड़कंप मच गया। जब तकनीकी ख़राबी के कारण भारतीय सेना का UAV पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गिर गया। इस हादसे के बाद पाकिस्तानी सेना में पूरी तरह से दहशत मच गया। पाकिस्तानी सेना UAV के आने के बाद ही अलर्ट मोड मे आ गई। मामले को देखते हुए भारतीय सेना ने तुरंत हॉटलाइन पर पाकिस्तानी सेना से बात चीत की, और बताया कि तकनीकी ख़राबी की वजह से ये हादसा हुआ है। पूरी बात जानने के बाद पाकिस्तानी सेना मे साँस में साँस आई।


बातचीत के बाद वापस आई UAV

आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर तकनीकी ख़राबी के कारण भारतीय सेना का UAV पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद हॉटलाइन पर बातचीत की गई। जिसके बाद पाकिस्तान सेना की तरफ़ से UAV को वापस भेज दिया गया। यह UAV जम्मू-कश्मीर के रजौरी सेक्टर में बिंबर गली क्षेत्र के ठीक सामने पाक अधिकृत कश्मीर के नकियाल सेक्टर में चला गया था।

नियंत्रण से बाहर हो गया था UAV

UAV आज सुबह तकनीकी ख़राबी की वजह से अचानक से खराब हो गया था जिसके बाद उसने अपना नियंत्रण खो दिया था। दरअसल यह UAV प्रशिक्षण मिशन पर था। भारतीय सेना ने अब इस पूरे मामले पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान से उस ड्रोन को लौटाने के लिए संदेश भेजा दिया गया है।

Similar Posts