< Back
जम्मू-कश्मीर
कटरा में माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुलिस पर हुआ हमला

Vaishno Devi Ropeway Project

जम्मू-कश्मीर

Vaishno Devi Ropeway Project: कटरा में माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुलिस पर हुआ हमला

Gurjeet Kaur
|
25 Nov 2024 2:36 PM IST

Vaishno Devi Ropeway Project : जम्मू-कश्मीर। कटरा में लोगों ने माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कटरा में टट्टू और पालकी मालिक, माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। इस प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस और सुरक्षा जवानों पर भी हमला किया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग लम्बे समय इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को हुए प्रदर्शन में 1000 से भी अधिक लोग लोग शामिल हुए। इन प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह लीड कर रहे थे। वे लम्बे समय से वैष्णो देवी ट्रेक पर काम करने वाले मजदूरों के लिए आवाज उठाते रहे हैं।

बाते तीन दिनों से प्रदर्शन हो रहा था। चौथे दिन यानी सोमवार को कटारा में प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस और सुरक्षा बल पर पथराव करने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस द्वारा लोगों को समझाए जाने की कोशिश की गई लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। इसके बाद प्रदर्शन किया गया और पथराव शुरू हो गया। पथराव के चलते कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है।

माता वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट :

बता दें कि, माता वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट 250 करोड़ रुपए की परियोजना है। इस परियोजना का उद्देश्य दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों को सुरक्षित और तीव्र यात्रा का आनंद देना था। परियोजना की घोषणा होने के बाद से ही खच्चर और पालकी मालिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Similar Posts