< Back
जम्मू-कश्मीर
कश्मीरियों का पहनावा है बेहद खास, जानिए पश्मीना शॉल से लेकर फेरन तक सब कुछ
Delhi
जम्मू-कश्मीर

Kashmiri Dress: कश्मीरियों का पहनावा है बेहद खास, जानिए पश्मीना शॉल से लेकर फेरन तक सब कुछ

Swadesh Writer
|
28 Aug 2024 9:57 PM IST

कश्मीर भारत के खूबसूरत जगहों में से एक है। कश्मीर में न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती है बल्कि वहां के पहवाने, पोशाक, कढ़ाई और डिजाइने भी बहुत ही खूबसूरत है।

कश्मीर की खूबसूरती देखने लोग दुनिया भर से आते है। यहाँ पहाड़ों की चोटियां, बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी घाटियां, झील, मंदिर और शानदार बगीचों से घिरा कश्मीर अपनी सुंदरता के लिए हमेशा से जाना जाता रहा है। यहाँ के दृश्य आपके मन के मोह लेंगे। कश्मीर सिर्फ प्राकृतिक चीजों की वजह से दुनिया भर में मशहूर नहीं है बल्कि यहाँ का पहनावा भी काफी फेमस है। लोग दूर- दूर से कश्मीरी कपड़े खरीदने आते है। यहाँ का मौसम बहुत ही ज्यादा अच्छा है। गर्मियों में ठंडी हवाएं और सर्दियों में बर्फ से घिरा दृश्य आपके मन को मोह लेगा।

फेमस है कश्मीरी शॉल

जम्मू कश्मीर के हाथ से डिजाइन किये हुए कपड़े दुनिया भर में फेमस है। यहाँ के हैंड एम्ब्रायडरी का हर कोई दीवाना है। कश्मीरी शॉल लोगों को बहुत पसंद आती है। क्योंकि यह बहुत ही मुलायम और गर्म होता है। इसकी खास बात यह है कि इसे खास तरह के ऊन या पश्मीना से बनाया जाता है। यहाँ के शॉल पर बहुत ही सुन्दर कढ़ाई की जाती है। अधिकतर इसमें फलों का डिजाइन डाला जाता है जो देखने में काफी सुन्दर लगता है। अगर हम ओरिजनल पश्मीना शॉल की बात करें तो यह पुरानी होने के बाद भी उतनी ही चमकदार होती है। इसके आलावा इसका वजन बहुत कम होता है।

फेरन और कश्मीरी कुर्ता

कश्मीर का पारम्परिक पोशाक फेरन है। यह एक लम्बा ढीला सा गाउन होता है। जिसे गर्मियों के लिए फेरन कपास और सर्दियों के लिए ऊन से बनाया जाता है। ज्यादातर ये ठंडियों में ठण्ड से बचने के लिए पहना जाता है। इसमें अलग अलग तरह की कढ़ाई देखने को मिलती है जो बहुत खूबसूरत होती है। वहीँ अगर बात कश्मीरी कुर्ते की, की जाए तो यह भी देखने में बहुत सुन्दर लगता है। कुर्ता चूड़ीदार या फिर पठानी सलवार के साथ पहना जाता है। यह कश्मीरी संस्कृति को दिखाती है। कश्मीरी पुरुष पगड़ी भी पहनते है जोकि उनके पारम्परिक वेशभूषा का ही एक हिस्सा है।

Similar Posts