< Back
जम्मू-कश्मीर
हिमस्खलन में फंसे नागरिक, सेना ने सुरक्षित बचाया
जम्मू-कश्मीर

हिमस्खलन में फंसे नागरिक, सेना ने सुरक्षित बचाया

स्वदेश डेस्क
|
18 Jan 2022 4:10 PM IST

कुपवाड़ा। कुपवाड़ा जिले के तंगदार-चौकीबल राजमार्ग पर दो हिमस्खलन के बाद भारी बर्फ में फंसे 14 नागरिकों को सेना ने मंगलवार को बचाया है। सेना प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार सुबह हुए हिमस्खलन ने तंगधार-चौकीबल मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जिसमें एक बच्चे सहित 14 नागरिक अपने वाहनों के साथ फंस गए।

सूचना मिलने के तुरंत बाद कैप्टन कुलजोत सिंह के नेतृत्व में नीलम कंपनी ऑपरेटिंग बेस से सेना की हिमस्खलन बचाव टीम के साथ तुरंत हरकत में आई। टीम ने गंभीर रूप से बीमार हृदय रोगी, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित यात्रियों से भरे फंसे वाहनों को बर्फबारी से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू कर दिया। हिमस्खलन में फंसे हुए यात्रियों को बचाव टीम ने मौके से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान सेना के जवानों ने उन्हें गर्म कपड़े और खाने की वस्तुएं तथा चिकित्सा सुविधा मुहिया करवाई।

Related Tags :
Similar Posts