< Back
भोपाल
IT Raid

 IT Raid 

भोपाल

Bhopal IT Raid: भोपाल में आईटी की छापेमारी, पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के करीबी के घर छानबीन जारी

Deeksha Mehra
|
18 Dec 2024 11:34 AM IST

IT raids in Bhopal : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बिल्डर राजेश शर्मा के ऑफिस और घर पर बुधवार सुबह IT विभाग के अधिकारियों ने रेड मारी है। शर्मा पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस (Iqbal Singh Bains) का करीबी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स की अलग अलग टीमें भोपाल की 8-10 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, भोपाल के सूरजपुर मेंडोरा समेत अन्य जगहों पर अधिकारियों द्वारा छानबीन की जा रही है। सुबह तड़के इनकम टैक्स की कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल आईटी टीम की सर्चिंग जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने बिल्डर राजेश शर्मा और रियल एस्टेट कारोबारी विश्वनाथ साहू के अलावा विनोद अग्रवाल, दीपक भावसार, रूपम शिवानी के यहां भी छापेमारी की है।

बताया जा रहा है कि, राजेश शर्मा त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक है और अन्य जमीन कारोबार से जुड़े हैं। जानकारी के अनुसार, भोपाल के नीलबड़ और रातीबड़ में इनकी कई जमीनें हैं। वहीं दीपक भावसर को पूर्व मंत्री के करीबी बताया जा रहा है।


Similar Posts