< Back
IPL 2025
MI Vs KKR

MI Vs KKR

IPL 2025

MI VS KKR: वानखेड़े में महामुकाबला! क्या हार्दिक की मुंबई तोड़ेगी KKR का विजय रथ? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड...

Rashmi Dubey
|
31 March 2025 2:52 PM IST

MI Vs KKR: आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जोरदार टक्कर होगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अब तक सीजन की पहली जीत की तलाश में है, क्योंकि उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस आज जीत का खाता खोल पाएगी या कोलकाता की जीत का सिलसिला जारी रहेगा।

मुंबई इंडियंस का दबदबा कायम

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है। दोनों टीमें अब तक 34 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 23 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ 11 बार ही बाजी मार पाई है।

कोलकाता के खिलाफ मुंबई का सर्वाधिक स्कोर 210 रन है, जबकि कोलकाता का मुंबई के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 232 रन रहा है। आंकड़े बताते हैं कि वानखेड़े में कोलकाता को हराना मुंबई के लिए आसान साबित होता रहा है। क्या आज भी इतिहास दोहराया जाएगा?

पिछले 5 मुकाबलों में KKR का पलड़ा भारी

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले 5 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को 4 बार मात दी है। हालांकि, ओवरऑल रिकॉर्ड अब भी मुंबई इंडियंस के पक्ष में है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

सवाल यह है कि क्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस सीजन की पहली जीत दर्ज कर पाएगी, या फिर अंजिक्य रहाणे की अगुवाई में KKR अपना विजय रथ जारी रखेगी?

MI की संभावित प्लेइंग इलेवन

विल जैक्स, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विग्नेश पुथु, रीस टो।

KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर,आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वैभव अरोड़ा, अंगकृष रघुवंशी, मोईन अली, वरुण चक्रवर्ती,हर्षित राणा।

Similar Posts