< Back
IPL 2025
Mitchell Marshs big feat

Mitchell Marsh's big feat

IPL 2025

LSG VS MI: मिचेल मार्श का बड़ा कारनामा, आईपीएल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर...

Rashmi Dubey
|
4 April 2025 10:43 PM IST

Mitchell Marsh's big feat: आईपीएल 2025 में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब मिशेल मार्श ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे मार्श ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, लेकिन अब वह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। आमतौर पर पावरप्ले के रिकॉर्ड्स पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता, लेकिन मार्श की इस पारी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यह मुकाबला लखनऊ में एलएसजी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है।

मिचेल मार्श का तूफानी आगाज

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो सलामी जोड़ी के तौर पर मिशेल मार्श और एडेन मार्करम मैदान पर आए। मार्करम जहां संभलकर खेल रहे थे। वहीं मिशेल मार्श ने अपने आक्रामक अंदाज में रन बनाने शुरू कर दिए। मार्श की आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पावरप्ले में 36 में से 30 गेंदें खेलीं, जबकि मार्करम को सिर्फ 6 गेंदें खेलने का मौका मिला। इस अनोखे प्रदर्शन की बदौलत मार्श ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। बता दें यह कारनामा पावरप्ले में किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे ज्यादा गेंदों का रिकॉर्ड है।

मिचेल मार्श ने तोड़ा शिखर धवन और गांगुली का रिकॉर्ड

मिचेल मार्श अब आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था जिन्होंने साल 2015 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए पावरप्ले में 29 गेंदों का सामना किया था। धवन ने उस वक्त सौरव गांगुली का 2010 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा था, जिसमें गांगुली ने पावरप्ले में 28 गेंदें खेली थीं। मिचेल मार्श ने 2025 में इस कीर्तिमान को तोड़ते हुए पावरप्ले में 30 गेंदों का सामना कर नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पारी

पावरप्ले में मिचेल मार्श की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी अचानक लड़खड़ा गई। मार्श ने 31 गेंदों में 60 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। लेकिन उनके आउट होते ही टीम की लय बिगड़ गई। निकोलस पूरन भी सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत भी फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। शानदार शुरुआत के बावजूद टीम जल्दी-जल्दी तीन विकेट खो बैठी, जिससे उनकी पारी दबाव में आ गई।

Similar Posts