< Back
IPL 2025
Rohit Sharma 300 Sixes IPL

Rohit Sharma 300 Sixes IPL

IPL 2025

GT VS MI, Eliminator: एलिमिनेटर में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शो, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Rashmi Dubey
|
30 May 2025 9:13 PM IST

Rohit Sharma 300 Sixes IPL: रोहित शर्मा ने IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। 'हिटमैन' ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में दो गगनचुंबी छक्के लगाकर लीग में 300 सिक्स का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ वह IPL इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। एलिमिनेटर से पहले रोहित के नाम 298 छक्के थे, जिन्हें पूरा करते ही उन्होंने एक नया मुकाम हासिल किया।

IPL में रोहित शर्मा ने पूरे किए 7 हजार रन

रोहित शर्मा ने अपने IPL करियर का 300वां छक्का गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान की गेंद पर जड़ा। इस एक शॉट ने रोहित को आईपीएल में 7,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की खास लिस्ट में भी शामिल कर दिया। वह विराट कोहली के बाद लीग में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।


IPL में छक्कों के 'सुपरहिटर्स' में शामिल हुए रोहित

रोहित शर्मा ने 300 छक्कों का आंकड़ा पार करते ही खुद को IPL इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार कर लिया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने अपने IPL करियर में 357 छक्के लगाए। अब रोहित इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली 291 सिक्स के साथ तीसरे, एमएस धोनी 264 सिक्स के साथ चौथे और एबी डिविलियर्स 251 सिक्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:

  • क्रिस गेल – 357
  • रोहित शर्मा – 300+
  • विराट कोहली – 291
  • एमएस धोनी – 264
  • एबी डिविलियर्स – 251

रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास

गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। इस मैच में 43 रन की पारी खेलते ही उन्होंने लीग में 7,000 रन पूरे कर लिए। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्होंने अब तक 266 मैचों में 8,618 रन बनाए हैं। रोहित ने 271वें मैच में यह आंकड़ा छुआ।

Similar Posts