< Back
IPL 2025
पिता भारतीय एथलीट, मां वॉलीबॉल स्टार,जानिए Sai Sudarshan की फैमिली से जुड़ी रोचक बातें...
IPL 2025

LSG VS GT: पिता भारतीय एथलीट, मां वॉलीबॉल स्टार,जानिए Sai Sudarshan की फैमिली से जुड़ी रोचक बातें...

Rashmi Dubey
|
12 April 2025 5:12 PM IST

Sai Sudarshan Mr. Consistent for GT: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। शुभमन गिल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। सुदर्शन का फॉर्म इस सीजन बेहद शानदार रहा है। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ साई ही नहीं, उनके परिवार का भी खेलों से गहरा नाता है। उनके पिता भास्करन सुदर्शन भारतीय एथलेटिक्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं उनकी मां राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी रही हैं।

साई सुदर्शन का आईपीएल करियर

साई सुदर्शन ने 2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से वे इस फ्रैंचाइजी का अहम हिस्सा हैं। पिछले साल जहां उनकी आईपीएल कीमत 20 लाख रुपये थी।

वहीं इस बार गुजरात टाइटन्स ने उन्हें कई गुना ज्यादा पैसे देकर रिटेन किया। यह उनके बढ़ते प्रदर्शन और टीम में अहम योगदान का संकेत है। आईपीएल 2025 उनके लिए और भी बड़ी उपलब्धियों के दरवाजे खोल सकता है।

ऑरेंज कैप के साथ आईपीएल 2025 में धमाकेदार फॉर्म

साई सुदर्शन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 56 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। यह उनकी आईपीएल 2025 के 6 मैचों में चौथी हाफ सेंचुरी थी। अब तक इन 6 मैचों में उन्होंने कुल 329 रन बनाए हैं।

बता दें खबर लिखे जाने तक उनके पास ऑरेंज कैप भी है। इस प्रदर्शन ने सुदर्शन को गुजरात टाइटंस के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक बना दिया है । आईपीएल 2025 में उनके लिए एक बड़ा सीजन साबित हो सकता है।

साई सुदर्शन की व्यक्तिगत जानकारी

साई सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर, 2001 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। वह एक हिन्दू परिवार से हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर क्रिकेट खेलते हैं। क्रिकेट के अलावा, सुदर्शन को घूमना भी बहुत पसंद है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें क्रिकेट की दुनिया में एक उभरते हुए सितारे के रूप में स्थापित किया है।

साई सुदर्शन का परिवार

साई सुदर्शन का परिवार भी खेलों से जुड़ा हुआ है। उनके पिता आर भारद्वाज एक एथलीट हैं और उन्होंने ढाका में दक्षिण एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी माँ उषा भारद्वाज राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं। उन्होंने वॉलीबॉल में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया है। सुदर्शन का परिवार उनके खेल करियर के पीछे एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम है, जो उन्हें हमेशा प्रेरित करता है।

साई सुदर्शन का आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 74 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 63 रनों की अर्धशतक जड़ा था। तीसरे मैच में वह अर्धशतक से केवल एक रन दूर रह गए थे। इसके बाद, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने तूफानी 82 रन बनाए और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 56 रन बनाकर अपनी फॉर्म जारी रखी। उनका निरंतर अच्छा प्रदर्शन उनकी बल्लेबाजी में उभरते हुए स्टार को दर्शाता है।

Similar Posts