< Back
IPL 2025
43 की उम्र में भी बिजली जैसी फुर्ती! एमएस धोनी की सुपरफास्ट स्टंपिंग ने मचाया तहलका, इस तरह साल्ट हुए आउट..VIDEO
IPL 2025

CSK vs RCB: 43 की उम्र में भी बिजली जैसी फुर्ती! एमएस धोनी की 'सुपरफास्ट स्टंपिंग' ने मचाया तहलका, इस तरह साल्ट हुए आउट..VIDEO

Rashmi Dubey
|
28 March 2025 9:23 PM IST

MS Dhoni Stumping: IPL 2025 के 8वें मुकाबले में एमएस धोनी ने अपनी फुर्ती और बिजली जैसी तेज स्टंपिंग से फिल साल्ट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। धोनी ने यह कमाल मात्र 0.12 सेकंड में कर दिखाया, जो कि उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स का बेमिसाल उदाहरण है। उनकी इस स्टंपिंग को देखकर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली भी दंग रह गए।

आरसीबी की पारी की शुरुआत फिल साल्ट और विराट कोहली ने की थी। साल्ट अपने आक्रामक अंदाज में तेज गति से रन बना रहे थे। लेकिन 5वें ओवर की अंतिम गेंद पर नूर अहमद की बॉल पर साल्ट थोड़ा चूक गए और धोनी ने बिना देर किए गिल्लियां बिखेर दीं। फिल साल्ट ने अपनी पारी में 16 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए थे। धोनी की इस शानदार स्टंपिंग ने मैच में रोमांच को और बढ़ा दिया।

गोली की रफ्तार से धोनी की सुपरफास्ट स्टंपिंग

IPL 2025 के 8वें मुकाबले में एमएस धोनी ने एक बार फिर से अपनी चमत्कारी विकेटकीपिंग का सबूत पेश किया। नूर अहमद की गेंद पर फिल साल्ट बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद के पूरी तरह संपर्क में नहीं आ सके। गेंद ऑफ साइड की ओर बाहर जा रही थी और साल्ट का पैर क्रीज के ऊपर ही था। जब तक वे अपना पैर वापस क्रीज के अंदर करने की कोशिश करते, तब तक धोनी की बिजली जैसी तेजी ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

धोनी ने इस स्टंपिंग को मात्र 0.12 सेकंड में अंजाम दिया, जो कि उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स का एक और शानदार उदाहरण है। इससे पहले भी पिछले मैच में नूर अहमद की गेंद पर धोनी ने इसी अंदाज में सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया था। उनकी ये सुपरफास्ट स्टंपिंग्स दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।


धोनी की स्टंपिंग देख हैरान रह गए विराट कोहली

एमएस धोनी की सुपरफास्ट स्टंपिंग का असर सिर्फ दर्शकों पर ही नहीं बल्कि दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली पर भी देखने को मिला। नूर अहमद की घातक गेंद पर फिल साल्ट को मात्र 0.12 सेकंड में आउट होते देख विराट कोहली पूरी तरह से हैरान रह गए। उनके चौंकने वाला रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने इस मैच में 30 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 2 चौके भी लगाए। हालांकि, उनकी पारी भी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और नूर अहमद ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। लेकिन धोनी की स्टंपिंग के बाद कोहली का रिएक्शन फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Similar Posts