< Back
IPL 2025
DC vs SRH मैच में काव्या मारन की टीम पर संकट के बादल, हेड-अभिषेक की जोड़ी पर कहर बनकर टूटा है दिल्ली का घातक गेंदबाज...
IPL 2025

IPL 2025: DC vs SRH मैच में काव्या मारन की टीम पर संकट के बादल, हेड-अभिषेक की जोड़ी पर कहर बनकर टूटा है दिल्ली का घातक गेंदबाज...

Rashmi Dubey
|
30 March 2025 2:35 PM IST

Mitchell Starc becomes a big threat: सनराइजर्स हैदराबाद अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार उनके सामने कड़ी चुनौती है। आक्रामक बल्लेबाजों से सजी ये टीम अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वाइजैग के मैदान पर जीत की नई कहानी लिखने उतरेगी। पिछला मुकाबला घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हारकर टीम को झटका लगा था, जिसे भुलाकर SRH अब वापसी करना चाहेगी। लेकिन असली परेशानी ये है कि 11.75 करोड़ के बड़े झटके से उबरना उनके लिए आसान नहीं होगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में SRH और उसकी मालकिन काव्या मारन के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है।

मिचेल स्टार्क बने बड़ा खतरा

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 11.75 करोड़ का झटका दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से जुड़ा है, जिन्हें IPL 2025 के लिए भारी रकम में खरीदा गया है। स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने SRH के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा बुरी तरह फेल हो रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में भी दोनों का फ्लॉप शो टीम की हार की बड़ी वजह बना। अब अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी यही कहानी दोहराई गई, तो SRH पर दबाव और बढ़ जाएगा और काव्या मारन की मुश्किलें भी।

हेड-अभिषेक की जोड़ी पर कहर

मिचेल स्टार्क का खतरनाक स्पैल SRH के लिए नई चुनौती नहीं है। IPL 2024 में जब स्टार्क KKR का हिस्सा थे, तब उन्होंने क्वालिफायर 1 में ट्रेविस हेड को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया था। वहीं फाइनल मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों में अभिषेक शर्मा की पारी समाप्त कर दी, जिससे हेड-अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह बिखर गई। उस विनाशकारी प्रदर्शन का परिणाम भी साफ था। बता दें KKR ने IPL 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के बाद, स्टार्क SRH के लिए और भी बड़ी चुनौती बनकर उभर सकते हैं।

स्टार्क के सामने हेड की कमजोरी

ट्रेविस हेड के लिए मिचेल स्टार्क को खेलना हमेशा मुश्किल रहा है, और ये सिर्फ IPL में ही नहीं बल्कि बाकी क्रिकेट में भी देखा गया है। हेड ने स्टार्क की गेंदों पर अब तक 7 पारियों में सिर्फ 8 रन बनाए हैं वो भी 29 गेंदों में। सबसे हैरानी की बात ये है कि इतने मैचों में हेड एक भी चौका या छक्का नहीं मार पाए हैं।

स्टार्क ने हेड को 7 में से 5 बार आउट किया है, जिसमें 4 बार तो उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खतरे की घंटी है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के स्टार्क की घातक गेंदबाजी उनके ओपनिंग बल्लेबाजों को फिर से मुश्किल में डाल सकती है।

Similar Posts