< Back
विदेश
पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन, 4 पुलिस वालों की मौत के बाद देखते ही गोली मारने का आदेश

पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन, 4 पुलिस वालों की मौत के बाद देखते ही गोली मारने का आदेश

विदेश

इमरान खान की रिहाई की मांग: पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन, 4 पुलिस वालों की मौत के बाद देखते ही गोली मारने का आदेश

Gurjeet Kaur
|
26 Nov 2024 8:02 AM IST

Violent Protests in Pakistan : इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। माहौल तनावपूर्ण है। इमरान खान के समर्थकों द्वारा श्रीनगर एयरपोर्ट पर चार पाकिस्तानी रेंजर्स को गाड़ी से कुचल देने के बाद इस प्रोटेस्ट को और सख्ती से दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मार देने के आदेश दिए गए हैं।

पाकिस्तान के संविधान के आर्टिकल 245 का प्रयोग करते हुए अब सेना को बुलाया गया है। सेना को आर्डर दिया गया है कि, प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मार दी जाए। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि, इमरान खान को रिहा किया जाए। इसके लिए इन लोगों ने संसद तक मार्च निकालने की घोषणा की थी।

यह प्रदर्शन 24 नवंबर को आयोजित किया जाना था लेकिन पीटीआई नेताओं ने कहा कि वे अपने 'करो या मरो' विरोध प्रदर्शन के लिए राजधानी पहुंचने के लिए "जल्दबाजी में नहीं" हैं, जिसके बाद कल (26 नवंबर) रात प्रदर्शनकारी रुक गए। देश भर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आंदोलन में भाग लेने के लिए गिरफ्तारी, लाठीचार्ज और आंसू गैस को नजरअंदाज करने का प्रयास किया।

बता दें कि, पूर्व इमरान खान लंबे समय से जेल में बंद है। उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इमरान खान की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इसके पहले भी कई बार प्रदर्शन किया गया हालांकि, अभी तक इमरान खान की रिहाई को लेकर कोई सकारात्मक खबर सामने नहीं आई है।

Similar Posts