< Back
विदेश
ट्रंप-पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध पर चर्चा, पुतिन बोले- समझौते के बाद ही संभव है युद्धविराम
विदेश

US-Russia: ट्रंप-पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध पर चर्चा, पुतिन बोले- समझौते के बाद ही संभव है युद्धविराम

Tanisha Jain
|
20 May 2025 12:30 AM IST

यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप और पुतिन के बीच हुई अहम बातचीत, पुतिन बोले- युद्धविराम के लिए पहले जरूरी है ठोस समझौता

US-Russia: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच आज यूक्रेन युद्ध को लेकर फोन पर दो घंटे तक बातचीत हुई। इस बातचीत में पुतिन ने युद्धविराम को लेकर अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि रूस तभी युद्ध रोकने को तैयार होगा जब एक व्यावहारिक समझौता किया जाए।

पुतिन ने कहा कि रूस अब एक शांति समझौते के मसौदे पर काम करने को तैयार है। इसमें युद्धविराम की शर्ते, समयसीमा और शांति स्थापित करने के तरीके शामिल होंगे। उन्होंने ट्रंप को रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत फिर से शुरू करवाने के लिए धन्यवाद भी दिया।

बातचीत के बाद पुतिन ने इसे “स्पष्ट और सार्थक” बताया और कहा कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि रूस हमेशा से इस संकट की जड़ को खत्म करना चाहता है और अब शांति की दिशा में सबसे असरदार रास्ता अपनाने का समय आ गया है।


पुतिन ने यह भी कहा कि रूस युद्धविराम समझौते पर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन ऐसा समझौता जरूरी है जिसे सभी पक्ष मानें। उन्होंने जोर दिया कि रूस लड़ाई रोकने का समर्थक है, लेकिन इसके लिए ठोस और संतुलित समाधान जरूरी होगा।

इस बातचीत से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि अगर ट्रंप को लगता है कि पुतिन गंभीर नहीं है, तो वे खुद को पीछे हटाने के लिए स्वतंत्र है। हालांकि, पुतिन की ओर से बातचीत की गंभीरता और शांति की मंशा साफ झलकती है।


मीडिया रिपोर्टस की माने तो, पुतिन से बात करने से पहले ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बातचीत की। पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप एक बार फिर जेलेंस्की से चर्चा की, ताकि दोनों पक्षों की राय समझी जा सके। इसके साथ ही ट्रंप जल्द ही नाटो सदस्य देशों से भी बात करेंगे।

यह बातचीत यूक्रेन संकट के समाधान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Similar Posts