< Back
विदेश
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की भारत की तारीफ, कहा- वैक्सीन उत्पादन क्षमता सबसे बेहतर
विदेश

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की भारत की तारीफ, कहा- वैक्सीन उत्पादन क्षमता सबसे बेहतर

स्वदेश डेस्क
|
29 Jan 2021 6:06 PM IST

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक टीकाकरण अभियान में भारत की भूमिका की सराहना करते हुए कहा है कि भारत की वैक्सीन उत्पादन क्षमता विश्व में सबसे अच्छी है। भारत देश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन करने के साथ ही विश्व के अन्य देशों को भी वैक्सीन के डोज उपलब्ध करा रहा है। इसी के चलते आज गुटेरस ने तारीफ़ की।

गुटेरस ने आज पत्रकारों से चर्चा में कहा की भारत की वैक्सीन उत्पादन क्षमता आज दुनिया की सबसे अच्छी संपत्तियों में से एक है। उन्होंने वैश्विक आपदा संकट से निपटने के लिए दुनिया भर के देशों को वैक्सीन की आपूर्ति के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई की विश्व उन्होंने कहा की विश्व टीकाकरण अभियान को सच करने में जिन उपकरणों की जरूरत है। वह सभी भारत के पास मौजूद होंगे।

महामारी के समय में दवाइयों की बात करते हुए उन्होंने आग्रह किया कि उन सभी दवा कंपनियों को लाइसेंस उपलब्ध करा देने चाहिए जिससे इन कंपनियों को वैक्सीन को विकसित करने में मदद मिल सके। उल्लेखनीय है कि भारत इससे पहले भी अन्य देशों को 55 लाख वैक्सीन उपलब्ध करा चुका है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा कि भारत की कैरीकॉम, ओमान और प्रशांत द्वीप के देशों को वैक्सीन की खेप उपलब्ध कराने की योजना है।

Similar Posts