< Back
विदेश
सऊदी अरब ने खोले गेट, भारत समेत 6 देशों से हटाएं यात्रा प्रतिबंध
विदेश

सऊदी अरब ने खोले गेट, भारत समेत 6 देशों से हटाएं यात्रा प्रतिबंध

स्वदेश डेस्क
|
26 Nov 2021 4:13 PM IST

दुबई। सउदी अरब भारत सहित छह देशों पर लगे यात्रा प्रतिबंध को खत्म करेगा। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाए गए थे। पूरी तरह से टीकाकरण वाले प्रवासियों को सीधे प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। साथ ही उन्हें देश में प्रवेश करने से पहले अपने देशों के बाहर 14 दिन के पृथकवास में जाने की जरूरत नहीं है।

सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह बदलाव एक दिसंबर को मध्य रात्रि एक बजे से लागू होंगे। सऊदी अरब इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील, वियतनाम, मिस्र और भारत के यात्रियों को सीधे प्रवेश की अनुमति देगा। हालांकि इन देशों से आने वाले लोगों को सरकारी खर्च पर पांच दिनों के लिए सऊदी अरब में ही पृथकवास रहना होगा।

दरअसल इससे पहले फरवरी में, कोरोना के मामलों में वैश्विक स्तर पर बढ़ोतरी होने के कारण सीधे प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस प्रतिबंध में लेबनान, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, तुर्की, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, आयरलैंड, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, ब्राजील, अर्जेंटीना, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, भारत, इंडोनेशिया और जापान शामिल हैं। यह प्रतिबंध उन यात्रियों पर भी लागू होता है, जो देश की यात्रा से पहले 14 दिनों में 20 में से किसी भी देश से होकर गए थे।

Similar Posts