< Back
विदेश
पोप फ्रांसिस ने कहा, वेटिकन की जगह मुझे रोम बेसिलिका में दफनाया जाए
विदेश

पोप फ्रांसिस ने कहा, वेटिकन की जगह मुझे रोम बेसिलिका में दफनाया जाए

News Desk Bhopal
|
14 Dec 2023 10:24 AM IST

अगले वर्ष उनकी बेल्जियम की यात्रा पक्की है। वह पोलीनेशिया और मूल देश अर्जेंटीना की यात्रा करने पर भी विचार कर रहे हैं।

रोम । पोप फ्रांसिस ने अपने मरने के बाद सेंट मैरी मेजर के रोम बेसिलिका में दफन होने की इच्छा जताई है ताकि इससे वह अपनी पसंदीदा मडोना के पास रह सकेंगे। हालांकि इससे पहले के सभी अन्य पोपों को वेटिकन की गुफाओं में दफनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उन्होंने इस वर्ष पद से त्यागपत्र देने के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष उनकी बेल्जियम की यात्रा पक्की है। वह पोलीनेशिया और मूल देश अर्जेंटीना की यात्रा करने पर भी विचार कर रहे हैं।

गत रविवार को पोप फ्रांसिस 87 वर्ष के हो गए। अभी हाल ही में स्वस्थ होने के बाद पहली बार दिए साक्षात्कार में पोप फ्रांसिस ने कहा कि यह सच है कि अब सभी यात्राओं पर पुनर्विचार किया जाता है। यदि वे निकट हों, तो उन्हें किया जा सकता है। यदि वे अधिक दूर हैं तो उन पर पुनर्विचार किया जाता है। सीमाएं है। पोप ने कहा कि वह अब ठीक हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। इस दौरान पोप फ्रांसिस ने इस्तीफे की संभावना की पुष्टि की और कहा कि वह किसी भी संभावना के लिए तैयार हैं।

Similar Posts