< Back
विदेश
किम जोंग ने अमेरिका को बताया सबसे बड़ा दुशमन, कहा - राष्ट्रपति बदलने से नीति नहीं बदलती
विदेश

किम जोंग ने अमेरिका को बताया सबसे बड़ा दुशमन, कहा - राष्ट्रपति बदलने से नीति नहीं बदलती

स्वदेश डेस्क
|
9 Jan 2021 5:16 PM IST

सिओल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका उनके देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने कहा की हमें अपने परमाणु कार्यक्रम को और तेज करना चाहिए। किम जोंग उन का ये बयान जो बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले आया है। नव निर्वाचित राष्ट्रपति बिडेन 20 जनवरी को शपथ लेने वाले है।

योनहप न्यूज एजेंसी के अनुसार, किम जोंग ने कहा की अमेरिका में राष्ट्रपति बदलने से उसकी नीति में बदलाव नहीं आता। किम ने कहा की मेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को खारिज करेगा, तभी दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा।

बता दें की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में दोनों देशों ने संबंधों को सुधारने का प्रयास किया। ट्रंप के कार्यकाल में उत्‍तर कोरिया से संबंधों को मधुर बनाना उनकी सर्वोच्‍च प्राथमिकता रही है। इसके लिए उन्होंने कोरिया की यात्रा भी की और दोनों नेताओं के दो बार शिखर वार्ता भी हुई। लेकिन इसका कोई सकरात्मक परिणाम नहीं निकला।


Similar Posts